लाइव न्यूज़ :

Pm Narendra Modi In Bettiah: 'लालटेन राज में एक परिवार की गरीबी मिटी' मोदी ने कहा, बिहार के लाखों नौजवान से उनका भाग्य छीन लिया

By धीरज मिश्रा | Updated: March 6, 2024 16:58 IST

Pm Narendra Modi Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार दौरे पर थे। उन्होंने बेतिया की धरती पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान परिवारवादियों पर प्रहार किया।

Open in App

Pm Narendra Modi Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार दौरे पर थे। उन्होंने बेतिया की धरती पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान परिवारवादियों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में लालटेन राज में एक ही परिवार का गरीबी मिटी है। इस परिवार ने बिहार के लाखों नौजवान से उनका भाग्य छीन लिया।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकास होना जरूरी है। मुझे खुशी है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार आने के बाद तेजी से विकास होगा। गरीब 13 हजार करोड़ की योजनाओं का लाभ यहां की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब बिहार में जंगराज आया तो पलायन ज्यादा हुआ। जगंलराज राज लाने वाले लोगों ने अपने परिवार की चिंता की।

बिहार के लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया। बिहार के नौजवान साथी दूसरे शहर में रोजी रोटी के लिए जाते रहे। एक ही परिवार फलता फूलता रहा। एक एक नौकरी के बदले जमीनों पर कब्जा किया गया। क्या कोई भी व्यक्ति इन्हें माफ कर सकता है क्या। बिहार में जंगलराज परिवार बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा गुनाहगार है। इस परिवार ने बिहार के लाखों नौजवान से उनका भाग्य छीन लिया।

एनडीए सरकार जंगलराज से बाहर लाई

पीएम ने आगे कहा कि बिहार में एनडीए सरकार ने जंगलराज से बिहार को आगे लेकर आई है। एनडीए की डबल इंजन सरकार का प्रयास है बिहार के युवा को बिहार में नौकरी मिले। आज हजारों करोड़ों रुपये परियोजना का शिलान्यास हुआ उसके मूल में भी वहीं भावना है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में डिजिटल इंडिया की चर्चा है। ऐसी विकसित देशों में डिजिटल व्यवस्था नहीं है। जो बिहार के चंपारण, बेतिया में है। विदेशी नेता जब मुझसे मिलते हैं तो पूछते हैं कि कैसे किया तो मैं उनसे कहता हूं भारत के नौजवानों ने किया है।

मोदी ने भारत के हर युवा को हर कदम पर साथ देने की गारंटी दी है। और विकसित बिहार के लिए आज यही गारंटी में बिहार के युवा को दे रहा हूं। एक तरफ नया भारत बन रहा है दूसरी तरफ आरजेडी-कांग्रेस इंडिया गठबंधन के परिवारवादी लोग 20वीं सदी में जी रहा है। इंडी गठबंधन लालटेन की ला के भरोसे ही जी रही है। लालटेन का राज रहा, तब तक एक परिवार की गरीबी मिटी। एक ही परिवार समृद्ध हुआ। आज यह सच्चाई मैं बताता हूं तो मोदी को गाली देते हैं। भ्रष्ट्राचारी लोगों का एक ही मुद्दा है कि मोदी का परिवार नहीं है। क्या इन्हें लूटने का लाइसेंस मिलना चाहिए क्या। 

टॅग्स :बिहारबेतियानरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारपटनाBJPआरजेडीकांग्रेसलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो