लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के दौरे पर पीएम मोदी, कहा- उनकी सरकार देश को 'महानता' के उस रास्ते पर ले जाएगी जहां पूरी दुनिया को होगा फायदा

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 30, 2019 10:33 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान जब मैंने तमिल में कुछ कहा और मैंने दुनिया को बताया कि तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है इसलिए आज भी अमेरिका में तमिल भाषा गूंज रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल लोकसभा चुनाव में सत्ता पर दोबारा काबिज होने के बाद पहली बार सोमवार (30 सितंबर) को तमिलनाडु के दौरे पर चैन्नई पहुंचे।यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, 'जय श्री राम' और 'जय मोदी' के जमकर नारे लगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल लोकसभा चुनाव में सत्ता पर दोबारा काबिज होने के बाद पहली बार सोमवार (30 सितंबर) को तमिलनाडु के दौरे पर चैन्नई पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, 'जय श्री राम' और 'जय मोदी' के जमकर नारे लगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान जब मैंने तमिल में कुछ कहा और मैंने दुनिया को बताया कि तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है इसलिए आज भी अमेरिका में तमिल भाषा गूंज रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व की भारत से बहुत उम्मीदें हैं और उनकी सरकार देश को ‘महानता’ के उस रास्ते पर ले जाएगी जहां वह पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगा। हम निश्चित तौर पर भारत का तेजी से कल्याण सुनिश्चित करेंगे। हम इसे इतना महान देश बनाएंगे कि यह दुनिया के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश को महान बनाना केवल केंद्र सरकार का काम नहीं है बल्कि यह 130 करोड़ नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। वहीं, प्रधानमंत्री ने एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अपने अभियान को दोहराया। उन्होंने कहा है कि हमने जन भागेदारी से कई काम किए हैं और आगे भी सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति दिलानी है। यह हम सबको करना है। 

पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ लोग गलती से प्लास्टिक फ्री इंडिया की बात कर रहे हैं, मैंने ऐसा नहीं कहा है। मैंने कहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक। जो एकबार काम में आता है और बाद में काम में नहीं आता है। वह बहुत बड़ा संकट पैदा करता है।' 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए