लाइव न्यूज़ :

कोरोना के खिलाफ जंग: देशवासियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दीप प्रज्वलन, ट्वीट किया ये संस्कृत का श्लोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2020 21:56 IST

लॉकडाउन से ठीक पहले 22 मार्च को ‘‘जनता कर्फ्यू ’’के दौरान भी लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील पर ताली, थाली, और घंटी आदि बजा कर कोरोना वायरस संकट का मुकाबला कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह बढ़ाया था।

Open in App
ठळक मुद्देइस वैश्विक महामारी से दुनिया भर में 65,600 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। मोदी ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये 24 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी

कोरोना वायरस संकट से निपटने में राष्ट्र के ‘‘सामूहिक संकल्प और एकजुटता’’ को प्रदर्शित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर ‘रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक’ करोड़ों देशवासियों ने अपने घरों की बत्ती बुझा दी और दीये, मोमबत्ती तथा मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भी दीप प्रज्ज्वलन किया। साथ ही संस्कृत में श्लोक भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा ।शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते ॥

उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका है जब मोदी ने ‘लॉकडाउन’ के दौरान इस वैश्विक महामारी के खिलाफ लोगों को एकजुट करने की कोशिश की।

लॉकडाउन से ठीक पहले 22 मार्च को ‘‘जनता कर्फ्यू ’’के दौरान भी लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील पर ताली, थाली, और घंटी आदि बजा कर कोरोना वायरस संकट का मुकाबला कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह बढ़ाया था। रविवार रात नौ बजते ही, ज्यादातर घरों में बत्तियां बुझा दी गई और लोगों ने बालकनी में खड़े होकर मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। जबकि, कइयों ने दीये और मोमबत्ती भी जलाये।

मोदी ने शुक्रवार को लोगों को से अनुरोध किया था कि वे कोरोना वायरस को पराजित करने के लिये सामूहिक संकल्प और एकजुटता प्रदर्शित करने के लिये रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिये लाइट बुझा दें।

इस वैश्विक महामारी से दुनिया भर में 65,600 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। मोदी ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये 24 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी और यह उसी रात मध्य रात्रि से प्रभावी हो गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील