लाइव न्यूज़ :

नेपाल से लखनऊ पहुंच योगी सरकार के मंत्रियों से मिले पीएम मोदी, फोटो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 16, 2022 21:27 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य मंत्रियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार रात उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की। कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन पूजन किया व उसके बाद वह लखनऊ पहुंचे।

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिन के नेपाल दौरे के बाद लखनऊ पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ में प्रदेश बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की।

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य मंत्रियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार रात उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नेपाल स्थित लुंबिनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत के बाद कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन पूजन किया व उसके बाद वह लखनऊ पहुंचे।

मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक में राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ बातचीत की। हालांकि, इस दौरान क्या बात हुई इसका आधिकारिक ब्योरा नहीं मिल सका है। लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने सरकार के कामकाज को और बेहतर बनाने तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर अपनी बात रखी।

प्रदेश के सूचना विभाग ने प्रधानमंत्री मोदी की राज्य के मंत्रियों के साथ एक समूह तस्वीर साझा की है। मोदी मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि भोज में भी शिरकत करेंगे। इससे पहले, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथकेशव प्रसाद मौर्यालखनऊउत्तर प्रदेशनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष