लाइव न्यूज़ :

वाराणसीः छोटे बच्चों के साथ अलग रंग में दिखे पीएम मोदी, बच्चे ने ढोल बजाया और शिव तांडव गाया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 21:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से कहा, ‘‘आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। आप में से हर एक बहुत प्रतिभाशाली है।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।संगीत वाद्ययंत्र बजाने के लिए पीएम मोदी से संस्कृत में अनुमति मांगी। छात्र ने प्रधानमंत्री के सामने योगाभ्यास किया और उत्साहवर्धन किया।

वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान सरकारी स्कूल के छात्रों के एक समूह से बातचीत की। अपने स्कूल की वर्दी पहने, छात्रों ने प्रधानमंत्री को घेर लिया । प्रत्येक छात्र ने मोदी के सामने गायन, योग प्रदर्शन और संगीत वाद्ययंत्र बजाने की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। एक छात्र ने शिव तांडव गाया। एक अन्य ने संगीत वाद्ययंत्र बजाने के लिए मोदी से संस्कृत में अनुमति मांगी। मोदी की अनुमति पर बच्चे ने ढोल बजाया। एक छात्र ने प्रधानमंत्री के सामने योगाभ्यास किया, मोदी ने उसका उत्साहवर्धन किया।

एक अन्य छात्र ने स्वच्छता के महत्व पर कविता सुनाई। उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोदी के पीछे से बच्चों की बातचीत देख रहे थे। जब प्रधानमंत्री ने बच्चों से पूछा कि क्या वे रोजाना सफाई और व्यायाम करते हैं, जिस पर उन्होंने एक स्वर में ‘हां सर’ कहा।

प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा, ‘‘आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। आप में से हर एक बहुत प्रतिभाशाली है।’’ प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया।

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल