नई दिल्ली, 18 मईः कर्नाटक चुनाव के बाद सूबे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार तो बन गई, लेकिन पार्टियों के बीच घमासान अभी भी मचा हुआ है। इसके इतर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है और उन्होंने उनके स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना की है। एचडी देवगौड़ा का जन्म 18 मई 1933 में हुआ था।
ये भी पढ़ें-तो क्या देवगौड़ा को 22 साल पहले वजुभाई वाला की कुर्सी खाने की कीमत चुकानी पड़ रही है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर कहा, 'हमारे पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'
वहीं, एचडी देवगौड़ा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होने ट्वीट कर लिखा, 'मैं एचडी देवेगौड़ा जी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं देता हूं और मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'
गौड़ा का जन्म हॉलनसारिपीली तालुक के एक गांव में हुआ था, जोकि कर्नाटक राज्य के मैसूर के पूर्व साम्राज्य (अब हसन, कर्नाटक में) का एक वोक्कालिंगा जाति परिवार है, जिसे भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के रूप में वर्गीकृत किया गया है। उनके पिता दोडे गौड़ा एक किसान थे और मां देवम्मा थीं।
ये भी पढ़ें-कर्नाटक में सत्ता संघर्ष: राहुल गांधी ने एचडी देवगौड़ा को किया कॉल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
कहा जाता है कि शुरुआती दिनों में देवगौड़ा ने अपने पिता के साथ मिलकर खेती करने में मदद की है। उन्होंने 19 53 में राजनीति में प्रवेश किया। इससे पहले कुछ समय के लिए ठेकेदार के रूप में भी काम किया। उन्होंने 1954 में चेनममा से विवाह किया। उनके दो बेटियों सहित छह बच्चे हैं।