लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी अब छंटनी की राह पर, 50 की उम्र से ज्यादा वाले कर्मियों को किया जा सकता है बाहर

By हरीश गुप्ता | Updated: September 7, 2020 10:35 IST

केंद्र सरकार की ओर से अब हर तीन महीने पर सरकारी कर्मचारियों की कामकाज की समीक्षा की तैयारी की जा रही है. इसमें अब 50 वर्ष की उम्र होने पर भी कार्यक्षमता जांची जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्दे36 लाख सरकारी कर्मचारियों की होगी तिमाही समीक्षा, पहले होती से वार्षिक समीक्षा50 वर्ष से अधिक उम्र वालों पर नजर, समीक्षा में सचिव से लेकर निम्न श्रेणी के कर्मचारी भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जिम्मेदार, जवाबदेह और कुशल प्रशासन' की योजना के कारण 36 लाख सरकारी कर्मी दहशत में है. प्रधानमंत्री के तहत आने वाले कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने 10 पन्नों का सर्कुलर जारी किया है, जिसमें हर तीन माह पर कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा करने की बात कही गई है. अब तक यह विभाग वार्षिक समीक्षा किया करता था.

इसका उद्देश्य उन लोगों को छांटना है, जिनकी कार्यक्षमता, कार्यसमर्पण या वफादारी संदिग्ध है. पहले इस समीक्षा के तहत 55 वर्ष से अधिक उम्र वालों पर छंटनी की तलवार लटका करती थी, लेकिन अब 50 वर्ष की उम्र होने पर भी कार्यक्षमता जांची जाएगी. अब तक 'ए' और 'बी' श्रेणी के 320 कर्मचारियों को विदा किया जा चुका है. अब यह काम हर श्रेणी और स्तर पर करने की तैयारी है.

पहली समीक्षा दिसंबर, 2020 तक

डीओपीटी ने सभी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिए हैं कि पहली समीक्षा दिसंबर, 2020 तक कर ली जाए. नए वर्ष से नियमित रूप से हर तिमाही पर इस तरह की समीक्षा की जाए.

मोदी भले के देश के हालात के लिए कांग्रेस के कार्यकाल को जिम्मेदार ठहराते हों, लेकिन प्रशासन से भ्रष्टाचार की सफाई के लिए वे पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के 1972 के कानून को लागू कर रहे हैं.

यह कानून 1972 में इंदिरा गांधी सरकार ने बनाए थे, जिसके तहत कोई भी सरकार उनमें मनमुताबिक बदलाव कर सकती है. कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण नई नियुक्तियों की रफ्तार भी धीमी हो गई है.आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे समेत केंद्र में 6.80 लाख पद रिक्त हैं. सार्वजनिक क्षेत्र में फिलहाल सभी नियुक्तियों पर रोक लगी है.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियाबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत