लाइव न्यूज़ :

'वजन कम करो', पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी सलाह

By विनीत कुमार | Updated: July 13, 2022 08:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव को वजन कम करने की भी सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के लिए मंगलवार को पटना आए थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने मंच से उतरते हुए कुछ देर तेजस्वी यादव से बात की।इस दौरान पीएम मोदी ने तेजस्वी को वजन कम करने की सलाह दी, साथ ही लालू प्रसाद के स्वास्थ्य पर भी बात की।

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के तेजस्वी यादव को मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक विशेष सलाह मिली। खबरों के अनुसार पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को वजन कम करने की सलाह दी। बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के ठीक बाद निकलते हुए पीएम मोदी ने तेजस्वी से कहा, 'वजन कम करो।' पीएम मोदी मंगलवार को पटना पहुंचे थे।

मंच से उतरते हुए तेजस्वी को दी पीएम मोदी ने सलाह

बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के बाद मंच से नीचे उतरते समय पीएम मोदी हाथ जोड़कर सभी को नमस्कार कर रहे थे। मंच पर आखिर में तेजस्वी यादव मौजूद थे। पीएम मोदी उन्हें देखते हुए मुस्कराए और कहा- 'थोड़ा वजन कम करो।' इसके बाद तेजस्वी यादव भी मुस्कुराए और उनके साथ चलते चलते बात करने लगे। 

बताया जाता है कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने इस तेजस्वी से लालू यादव की सेहत के बारे में भी बात की। लालू इन दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। तेजस्वी ने पीएम मोदी से कहा कि 'वह अब गंभीर अवस्था' से बाहर हैं। इस पर पीएम ने कहा, 'मैंने देखा है वह अब कुर्सी पर बैठ पा रहे हैं।'

गौरतलब है कि हाल ही में ट्विटर पर लालू यादव की उनके अस्पताल के कमरे में कुर्सी पर बैठे हुए एक तस्वीर साझा की गई थी। चारा घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे लालू यादव पटना में घर में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। लालू को ह्रदय और गुर्दे की बीमारी भी है। तेजस्वी यादव ने पिछले हफ्ते बताया था कि पीएम मोदी ने भी फोन पर उनसे लालू के स्वास्थ्य का हालचाल जाना था।

बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में पटना पहुंचे थे पीएम मोदी

पीएम मोदी मंगलवार शाम करीब डेढ़ घंटे के लिए जब देवघर से पटना पहुंचे थे। उनका एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बीजेपी ने अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी बिहार विधानसभा भवन पहुंचे और शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया।

समारोह के दौरान पीएम मोदी ने एक स्मारक स्तंभ का अनावरण किया। साथ ही 'कल्पतरु' का एक पौधा लगाया और एक गेस्ट हाउस तथा एक पुस्तकालय की आधारशिला रखी।

इसी के साथ पीएम मोदी बिहार विधानसभा का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री भी बन गए। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार वैशाली की भूमि रहा है, जिसे दुनिया का सबसे पुराना गणराज्य कहा जाता है। उन्होंने कहा, ‘कई लोग कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र पश्चिमी प्रभाव के कारण आया। ऐसा करके वे बिहार की विरासत को कमजोर करते हैं।’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतेजस्वी यादवआरजेडीबिहार समाचारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस