लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दी 1780 करोड़ की सौगात, 28 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2023 14:08 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी जब भी काशी आते हैं तो काशी के लिए कुछ ना कुछ एक नई सौगात लेकर आते हैं। आज प्रधानमंत्री द्वारा काशी के लिए यहां 1780 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है।

Open in App

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को 1780 करोड़ की सौगात दी है। पीएम मोदी यहां 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि काशी के विकास की चर्चा देश और दुनिया में हो रही है। जो भी यहां ये जा रहा है वे नई ऊर्जा लेकर जा रहा है। 8-9 साल पहले जब काशी के लोगों ने अपने शहर के कायाकल्प का संकल्प लिया था तो बहुत लोग ऐसे थे जिन्हें आशंकाएं थी कि बनारस में बदलाव नहीं हो पाएगा काशी के लोग सफल नहीं हो पाएंगे।

इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी जब भी काशी आते हैं तो काशी के लिए कुछ ना कुछ एक नई सौगात लेकर आते हैं। आज प्रधानमंत्री द्वारा काशी के लिए यहां 1780 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है। काशी नव्य और भव्य बन चुकी है।

इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, पीएम के विजन के तहत भारत जी20 की मेजबानी कर रहा है। लेकिन कांग्रेस के कुछ नेता विदेशों में देश को बदनाम कर रहे हैं और लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने देश के विकास के लिए कभी कुछ नहीं किया, लेकिन हमेशा भारत को बदनाम करते रहे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने यहां विश्व क्षय (टीबी) दिवस पर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर में 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' पर आधारित तीन दिवसीय बैठक की शुरुआत की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां 'स्वस्थ दृष्टि, समृद्ध काशी' अभियान के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में सांसद खेल प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने ऋण योजनाओं के लाभार्थियों के साथ भी संवाद किया।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथKashiवाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप