लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर सुषमा स्वराज को ट्रोल करने वाले 169 में से 8 अकाउंट्स को PM मोदी करते हैं फॉलो

By भारती द्विवेदी | Updated: June 26, 2018 15:15 IST

169 अकाउंट्स में से कुल 18 ऐसे अकाउंट्स है, जिसे कोई ना कोई बीजेपी सांसद फॉलो कर रहा है। पीएम मोदी जहां आठ अकाउंट को फॉलो करते हैं। वहीं कुछ केंद्रीय मंत्री और सांसद बाकी ट्विटर होल्डर को फॉलो करते हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 26 जून: हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है। ना सिर्फ ट्रोल किया गया बल्कि उनके फेसबुक पेज की रेटिंग भी गिरा दी गई। और ये सब सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने अनस सिद्दिकी और तन्वी सेठी के पासपोर्ट विवाद में उनकी मदद की थी। ट्विटर पर सुषमा स्वराज को अलग-अलग 169 अकाउंट्स से ट्रोल किया गया था। इन सारे अकाउंट्स से सुषमा स्वराज को लेकर अभद्र बातें भी लिखी गई थी। विदेश मंत्री ने अपने खिलाफ किए गए लगभग दौ सौ ट्वीट को लाइक किया है।

खबरों की माने तो उन सभी अकाउंट्स जिसे सुषमा स्वराज को ट्रोल किया गया है, उसे बीजेपी के 41 सांसद फॉलो करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उस लिस्ट में शामिल हैं। 169 अकाउंट्स में से कुल 18 ऐसे अकाउंट्स है, जिसे कोई ना कोई बीजेपी सांसद फॉलो कर रहा है। पीएम मोदी जहां आठ अकाउंट को फॉलो करते हैं। वहीं कुछ केंद्रीय मंत्री और सांसद बाकी ट्विटर होल्डर को फॉलो करते हैं। 

ऐसा नहीं है कि सुषमा स्वराज ने पहली बार किसी की मदद की थी। विदेश मंत्री की तौर पर वो काफी लोकप्रिय चेहरा हैं। खासकर के अपने काम करने की शैली को लेकर वो लोगों की पसंद बनी हुई हैं। देश-विदेश कहीं से भी कोई उनसे मदद मांगता है तो वो फौरन रिप्लाई करती हैं, साथ ही उनकी मदद भी।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी फेसबुक पेज रेटिंग गिराई गई थी। सीएम नीतीश कुमार ने पटना में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के एक कार्यक्रम में कहा था- 'देश में विकास के लिए जो धनराशि सरकार मुहैया कराती है, उसके सही आवंटन के लिए बैंकों को अपने तंत्र सुदृढ़ करने होंगे। बैंक 'ऑटोनोमस' है, ऊपर से नीचे तक इन चीजों को देखना होगा।'  जिसके बाद वो बैंकर्स के निशाने पर आ गए थे। बयान देने के दो दिन बाद उनकी फेसबुक रेटिंग गिराकर एक कर दी गई थी।

क्या है पासपोर्ट विवाद

21 जून को एक हिंदू-मुस्लिम दंपत्ति अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस गए थे। आरोप के मुताबिक पासपोर्ट अधिकारी ने दूसरे धर्म के युवक के साथ शादी करने को लेकर बदसलूकी की। साथ ये कहा कि सरनेम बदलो, हिंदू रीति-रिवाज से शादी करो तभी काम होगा। जिसके बाद तन्वी सेठ ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज को टैग करते हुए मदद मांगी थी। सुषमा स्वराज ने तुरंत रिप्लाई करते हुए हिंदू-मुस्लिम दंपत्ति की मदद की थी। साथ ही पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा का तबादला कर दिया गया। जिसके बाद सुषमा स्वराज पर लोगों ने तुष्टीकरण का आरोप लगा ट्रोल किया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सुषमा स्वराजसोशल मीडियाट्विटरट्रोलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत