लाइव न्यूज़ :

पंजाब: पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द, सुरक्षा में बड़ी चूक! 15-20 मिनट एक फ्लाईओवर पर फंसा रहा काफिला, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: January 5, 2022 16:24 IST

पंजाब के फिरोजपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली रद्द करनी पड़ी। गृह मंत्रालय ने साथ ही पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की बात कहते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जानें क्या है पूरा घटनाक्रम...

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के फिरोजपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली रद्द, नहीं पहुंच सके रैली स्थल।गृह मंत्रालय की ओर से पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की बात कही गई है।गृह मंत्रालय के अनुसार पीएम मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक फंसा रहा।

अमृतसर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार की पंजाब में प्रस्तावित रैली रद्द करनी पड़ी। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मंच से इसकी घोषणा की। इसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से पंजाब सरकार पर पीएम की सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोप लगाए गए। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि पीएम मोदी का काफिला हुसैनीवाला में शहीदों के स्मारक से करीब 30 मिनट पहले एक फ्लाईओवर पर फंस गया।

गृह मंत्रालय के अनुसार पीएम का काफिला जब फ्लाईओवर पर पहुंचा तो वहां कुछ प्रदर्शनकारी जमा थे। सड़के ब्लॉक थी। ऐसे में पीएम का काफिला 15-20 मिनट तक वहां फंसा रहा। गृह मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा में चूक का ये बड़ा मामला है। इस बीच भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से इस्तीफा मांगा है।

पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर गृह मंत्रालय ने क्या कहा

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार पीएम मोदी का विमान बुधवार सुबह बठिंडा पहुंचा था। यहां से उन्हें हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक हेलीकॉप्टर से जाना था। हालांकि बारिश और खराब दृश्यता की वजह से पीएम ने करीब 20 मिनट तक इंतजार किया।

मंत्रालय के अनुसार जब मौसम नहीं सुधरा तो सड़क मार्ग से शहीद स्मारक जाने का फैसला हुआ। इसमें पंजाब पुलिस डीजीपी और अन्य सुरक्षा बंदोबस्त की पुष्टि वगैरह लेने के साछ दो घंटे का समय लगना था। पीएम मोदी का काफिल का जब शहीद स्मारक से 30 किलोमीटर दूर था, तभी एक फ्लाईओवर में यह आकर फंस गया। सड़क मार्ग को कुछ प्रदर्शनकारियों ने बंद कर रखा था।

गृह मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। मंत्रालय ने कहा कि प्रक्रिया के अनुसार राज्य सरकार तो सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी चाहिए थी। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे काफिले का फंसना बड़ी सुरक्षा चूक है।

गृह मंत्रालय ने सूरक्षा चूक पर मांगी पंजाब सरकार से रिपोर्ट

गृह मंत्रालय के अनुसार आकस्मिक योजना के मद्देनजर पंजाब सरकार को सड़क मार्ग से सुरक्षित मूवमेंट के लिए अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करनी चाहिए थी जबकि ऐसा नहीं था। इस सुरक्षा चूक के बाद पीएम के काफिले को वापस बठिंडा हवाई अड्डे पर लाने का फैसला किया गया।

गृह मंत्रालय का कहना है कि उसने इस गंभीर सुरक्षा चूक का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज्य सरकार को भी इस चूक की जिम्मेदारी तय करने और सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीMinistry of Home Affairsपंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?