लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी इन दिनों एक वक्त ही खाना खा रहे हैं, खुद बताया आखिर क्या है इसकी वजह, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: August 19, 2021 13:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में टोक्यो ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। इसी दौरान उन्होंने बातों-बातों में खुद को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वे इन दिनों एक टाइम ही खाना खाते हैं।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने की नियमों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। वे नवरात्रि के समय 9 दिन उपवास करते हैं, ये बात पहले भी सामने आई है। यहां तक कि अमेरिकी दौरे के दौरान भी उन्होंने नवरात्रि का उपवास रखा था। हालांकि, पीएम मोदी को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

दरअसल पीएम मोदी इन दिनों एक ही वक्त का खाना खा रहे हैं। ये सुनकर आप हैरान जरूर हो सकते हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने खुद इसका खुलासा बातों-बात में किया है। पीएम मोदी ने ये बात टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा से बातचीत करने के दौरान कही।

दरअसल इन दिनों चतुर्मास चल रहा है। हिंदू मान्यताओं में चातुर्मास के दौरान कई तरह की चीजें मसलन दही, पत्तेदार साग-सब्जियां आदि नहीं खाने की बात कही गई है। वहीं, मौसम की अनुकूलता न होने के कारण भी ऐसा कहा गया है कि इस दौरान एक समय भोजन करना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं जो चातुर्मास में एक वक्त ही खाना खाते हैं। 

नीरज चोपड़ा से मुलाकात में पीएम मोदी ने किया खुलासा

पीएम मोदी ने सोमवार को ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात की थी। इसके कई वीडियो अब सामने आए हैं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने नीरज चोपड़ा को उनका पसंदीदा चूरमा खिलाया। 

नीरज चोपड़ा ने चूरमा लिया तो पीएम मोदी से भी खाने का आग्रह किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा, 'इन दिनों मैं एक टाइम ही खाना खा रहा हूं।  आजकल चातुर्मास है और मैं ऐसे में एक वक्त ही भोजन करता हूं। मेरे साथ नियमों की थोड़ी पाबंदी है।'

देखें पीएम मोदी ने क्या कहा था...

टॅग्स :नरेंद्र मोदीटोक्यो ओलंपिक 2020नीरज चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष