लाइव न्यूज़ :

शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, पीएम मोदी ने की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 8, 2022 15:27 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर स्तब्ध और दुखी हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए आबे के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में शनिवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। 

Open in App
ठळक मुद्देजापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को गोली मारे जाने के बाद निधन हो गया।शिंजो आबे को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गोली मारी गई।पीएम मोदी आबे के निधन पर स्तब्ध और दुखी हैं।

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गोली मारे जाने के बाद निधन हो गया। आबे (67) को पश्चिमी जापान के नारा में शुक्रवार को भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद ही गोली मार दी गई थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आबे के निधन पर स्तब्ध और दुखी हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए आबे के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में शनिवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।" बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए आबे के निधन पर शोक जताया। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "श्री आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।"

यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।"

मालूम हो, शिंजो आबे को गोली लगने के बाद विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गई थी। अस्पताल में बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आबे 2020 में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इस्तीफा देने से पहले देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। पुलिस ने घटनास्थल पर ही संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

टॅग्स :शिंजो अबेजापाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो