लाइव न्यूज़ :

फिजी ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से किया सम्मानित

By विनीत कुमार | Updated: May 22, 2023 12:14 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। फिजी ने पीएम मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए 'द कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया है। पीएम मोदी ने अपने फिजियन समकक्ष सित्विनी राबुका से यह सम्मान प्राप्त किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया, 'भारत के लिए बड़ा सम्मान। प्रधानमंत्री मोदी को फिजी के पीएम द्वारा फिजी के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनके वैश्विक नेतृत्व की मान्यता के तौर पर यह सम्मान दिया गया है। केवल कुछ गैर-फिजी लोगों को ही यह सम्मान अभी तक मिला है।'

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लोगों और फिजी-भारतीय समुदाय की पीढ़ियों को यह सम्मान समर्पित किया, जिन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष और स्थिर संबंध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पापुआ न्यू गिनी के अपने समकक्ष जेम्स मारापे के साथ हिंद-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) शिखर सम्मेलन की सह अध्यक्षता की। भारत का 14 प्रशांत द्वीप देशों (पीआईसी) के साथ जुड़ाव उसकी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने फिजी की अपनी यात्रा के दौरान 19 नवंबर, 2014 में सुवा में पहले एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। एफआईपीआईसी का दूसरा शिखर सम्मेलन 21 अगस्त, 2015 को जयपुर में हुआ था, जिसमें सभी 14 पीआईसी ने भाग लिया था।

इस शिखस सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने फिजी के पीएम राबुका से मुलाकात भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात पर ट्वीट कर कहा, 'फिजी के पीएम @slrabuka से मिलकर खुशी हुई। हमने विभिन्न विषयों पर शानदार बातचीत की। भारत और फिजी के बीच संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। हम आने वाले वर्षों में इसे और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा करते हैं।'

मोदी द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करने के मकसद से भारत एवं 14 प्रशांत द्वीप देशों के अहम शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण