लाइव न्यूज़ :

विधायक के बड़े बोल- मोदी व योगी के रहते भगवान राम टेंट में रहें, हिन्दुओं के लिए दुर्भाग्य है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 18, 2018 09:36 IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ के विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर जानें जाते हैं। लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिससे वह चर्चा में आ गए हैं।ू5

Open in App

यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ के  विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर जानें जाते हैं। लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिससे वह चर्चा में आ गए हैं।

उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि मोदी जी जैसा महान पीएम हो वो भी हिंदुत्ववादी और योगी जी जैसा महान हिंदुत्वादी नेता सीएम हो, तब भी भगवान राम टेंट में रहें, इससे बड़ा दुर्भाग्य भारत और हिन्दू समाज के लिए नहीं होने वाला।

 उन्होंने कहा कि ऐसा होना चाहिए कि राम मंदिर अयोध्या में बने।  इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अब नए विधेयक के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान से बड़ा भगवान होता है।  विधायक होते हुए भी हम स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि भगवान संविधान से परे की चीज हैं। आस्था की  चीज है।  उस पर थोड़ी भी विलंब नहीं होना चाहिए, भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए। ऐसा पहली बार नहीं है विधायक सुरेंद्र सिंह ने अगल हटकर बयान दिया हो। इससे पहले भी कई बार वे अजीबोगरीब बयान दे चुके हैं।

पहले भी दिया बयान

विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की तुलना वैश्याओं से करते हुए कहा है कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों से तो अच्छी वेश्याएं हैं जो पैसा लेकर नाचने के लिए तैयार हो जाती हैं, लेकिन सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तो पैसा लेकर भी काम नहीं करते। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि  अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी घूस मांगता है तो उनको घूसा मारो और नहीं मानता है तो जूता मारो। योगी के ये विधायक तहसील कार्यालय पर समाधान दिवस के दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर जनता को संबोधित करने पहुंचे थे जहां ये बयान दिया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया