लाइव न्यूज़ :

अमेरिका दौरे पर इस साल जा सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी, जो बाइडन ने दिया है निमंत्रण: सूत्र

By भाषा | Updated: February 1, 2023 09:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित कर सकते हैं।

Open in App

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल गर्मियों में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक माना जा रहा है कि बाइडन ने मोदी को देश की राजकीय यात्रा के लिये आमंत्रित किया है।

सूत्रों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि इस निमंत्रण को सैद्धांतिक रूप में स्वीकार कर लिया गया है और दोनों पक्षों के अधिकारी अब पारस्परिक रूप से यात्रा की संभावित तारीखों पर चर्चा कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि अभी योजना पर चर्चा प्रारंभिक चरण में हैं। भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत इस साल जी-20 से संबंधित कई कार्यक्रमों की मेजबानी भी कर रहा है, जिसके तहत सितंबर में एक शिखर सम्मेलन होगा जिसमें अन्य लोगों के साथ बाइडन की हिस्सा लेंगे।

जून-जुलाई में पीएम मोदी के अमेरिका जाने की अटकलें

दोनों पक्षों के अधिकारी जून और जुलाई में उपयुक्त तारीखों की तलाश कर रहे हैं। उस समय न केवल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सत्र चल रहे होंगे, बल्कि तब प्रधानमंत्री मोदी के भी कोई पूर्व निर्धारित घरेलू या अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं हैं।

यह राजकीय यात्रा कम से कम कुछ दिनों की होगी, जिसमें अन्य बातों के अलावा अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज शामिल होने की संभावना है। जी-20 के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी को साल के उत्तरार्ध में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना है। साथ ही इस वर्ष के अंत में कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार का जिम्मा भी उनपर होगा।

सूत्रों ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि यह निमंत्रण कब दिया गया और बाइडन की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को यह व्यक्तिगत निमंत्रण किसने दिया। बाइडन ने पिछले साल दिसंबर में अपने पहले राजकीय रात्रिभोज में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां की मेजबानी की थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए