लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी के भाई सड़क हादसे में घायल, मैसूर के पास कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

By विनीत कुमार | Updated: December 27, 2022 17:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी की कार कर्नाटक में मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा मैसूर के पास हुआ। सभी को चोटें आई हैं लेकिन स्थिति गंभीर नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी की कार मंगलवार को कर्नाटक में एक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार में प्रहलाद मोदी समेत 5 लोग सवार थे। सभी को चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार हादसा कर्नाटक के मैसूर तालुका में कडाकोला के करीब हुआ। कार में प्रहलाद मोदी अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ सफर कर रहे थे।

प्रहलाद मोदी अपने परिवार के साथ मर्सिडीज बेंज में बांदीपुर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे कार एक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की जगह से सामने आई कुछ तस्वीरों में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है।

हादसे से प्रहलाद मोदी के पोते के पैर में फ्रैक्चर की बात सामने आई है, जबकि अन्य को मामूली चोट के साथ मैसूर के जेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच सूत्रों के अनुसार मैसूर की एसपी सीमा लटकार ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटकसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला