लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी अब इंस्टाग्राम पर नंबर वन, फॉलोअर्स के मामले में दुनिया के सभी नेताओं को पीछे छोड़ा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 13, 2019 19:08 IST

फोटो शेयरिंग सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नंबर एक पर आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की फेहरिस्त में नंबर एक पर आ गए हैं।महीने भर पहले ही पीएम मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी धमाल मचाया था। तब वह ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स की संख्या पार कर गए थे।इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने के मामले में पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और तीसरे नंबर वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोटो शेयरिंग सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की फेहरिस्त में नंबर एक पर आ गए हैं।इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी 30 मिलियन यानी 3 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर गए हैं। 

महीने भर पहले ही पीएम मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी धमाल मचाया था। तब वह ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स की संख्या पार कर गए थे।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने के मामले में पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और तीसरे नंबर वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं।

बराक ओबामा को इंस्टाग्राम पर 24.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 14.9 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार (13 अक्टूबर) को अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स की संख्या पार करके सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ट्रंप और ओबामा से आगे हैं। नड्डा ने इसके पीछे पीएम मोदी का युवाओं से जुड़ाव को कारण बताया साथ ही इंस्टग्राम पर पीएम मोदी वाली प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया।

बता दें कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कुछ ही पीछे हैं। ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप के 65.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि पीएम मोदी के वर्तमान में 50.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदीमोदी सरकारमोदी भक्त
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए