लाइव न्यूज़ :

'भक्ति, साधना, और चुनौतियों का सामना करना', पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि सभा में कुछ यूं किया सुषमा स्वराज को याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2019 19:22 IST

 सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में 6 अगस्त की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ था। सुषमा स्वराज का वर्ष 2016 में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुषमा स्वराज की श्रद्धांजलि सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'सुषमा जी ने लोगों के दिलों को जीता, उन्होंने लोगों के मन पर भी राज किया।'वसुधैव कुटुंबकम को विदेश मंत्रालय कैसे सिद्ध कर सकता है, उन्होंने विश्वभर में फैले भारतीय समुदाय के लोगों के माध्यम से ये करके दिखाया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (13 अगस्त) को  पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की याद में आयोजित श्रद्धांजलि में उन्हें याद करते हुये कई बातें कहीं। पीएम मोदी ने कहा, 'वसुधैव कुटुंबकम को विदेश मंत्रालय कैसे सिद्ध कर सकता है, सुषमा स्वराज ने विश्वभर में फैले भारतीय समुदाय के लोगों के माध्यम से ये करके दिखाया।' पीएम मोदी ने कहा, सुषमा जी सबके लिए प्रेरणा का स्रोत थीं।

पीएम मोदी ने कहा, 'सुषमा जी का भाषण प्रभावी होने के साथ-साथ, प्रेरक भी होता था। सुषमा जी के वक्तव्य में विचारों की गहराई हर कोई अनुभव करता था, तो अनुभव की ऊंचाई भी हर पल नए मानक पार करती थी। ये दोनों होना एक साधना के बाद ही हो सकता है।'

पीएम मोदी सुषमा को याद करते हुये कहा, मैं और वेंकैया जी उनके पास गए और उन्हें कर्नाटक से चुनाव लड़ने के लिए मनाया, उस चुनाव का परिणाम निश्चित था, लेकिन उन्हें चुनौतियों का सामना करना पसंद था। 

पीएम मोदी ने कहा, एक व्यवस्था के अंतर्गत जो भी काम मिले, उसे जी जान से करना और व्यक्तिगत जीवन में बड़ी ऊंचाई मिलने के बाद भी करना, ये कार्यकर्ताओं के लिए सुषमा जी की बहुत बड़ी प्रेरणा है। 

पीएम मोदी ने कहा, सुषमा जी के व्यक्तित्व के अनेक पहलू थे, जीवन के अनेक पड़ाव थे और भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में एक अनन्य निकट साथी के रूप में काम करते हुए, असंख्य घटनाओं के हम जीवंत साक्षी रहे हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत