लाइव न्यूज़ :

आज से पांच दिन के विदेशी दौरे पर रवाना होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 16, 2018 09:32 IST

स्वीडन और ब्रिटेन की यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा कि वह व्यापार, निवेश और स्वच्छ ऊर्जा समेत अनेक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को लेकर आशान्वित हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 16 अप्रैलः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को स्वीडन और ब्रिटेन के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। अपनी यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम पहुंचे। स्वीडन में अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद मंगलवार को ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे। 20 अप्रैल को स्वदेश वापसी के दौरान कुछ देर के लिए बर्लिन में भी ठहरेंगे। स्वीडन और ब्रिटेन की यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा कि वह व्यापार, निवेश और स्वच्छ ऊर्जा समेत अनेक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को लेकर आशान्वित हैं। 

पीएम नरेंद्र मोदी की पांच दिवसीय दौरे से जुड़ी बड़ी बातें और पूरा कार्यक्रमः-

- अपनी यात्रा के पहले चरण में मोदी स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम पहुंचेंगे जहां वह प्रधानमंत्री स्टेफान लोफवेन से व्यापक वार्ता करेंगे तथा भारत नोर्डिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों प्रधानमंत्री मंगलवार को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

- प्रधानमंत्री मोदी ने फेसबुक पर लिखा , ‘‘भारत और स्वीडन के बीच दोस्ताना रिश्ता है। हमारी साझेदारी लोकतांत्रिक मूल्यों तथा खुले, समावेशी एवं नियमों की बुनियाद पर टिकी वैश्विक व्यवस्था के प्रति कटिबद्धता पर आधारित है। स्वीडन हमारे विकास पहलों में एक मूल्यवान साझेदार है।’’

- पीएम मोदी ने कहा कि वह और लोफवेन दोनों देशों के शीर्ष कारोबारी नेताओं से संवाद करेंगे तथा व्यापार एवं निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा एवं स्मार्ट सिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग का भावी रोडमैप तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह स्वीडन के नरेश कार्ल सोलहवें गुस्ताफ से भी मिलेंगे। 

- भारत और स्वीडन मिलकर मंगलवार को स्टॉकहोम में भारत नोर्डिक सम्मेलन आयोजित करेंगे जिसमें फिनलैंड, नार्वे, डेनमार्क और आईसलैंड के प्रधानमंत्रियों के हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ प्रौद्योगिकियों, पर्यावरण हल, बंदरगाह आधुनिकीकरण, कोल्ड चेन, कौशल विकास और नवोन्मेष में नोर्डिक देशों की ताकत का लोहा पूरा विश्व मान चुका है।

- स्वीडन से पीएम मोदी मंगलवार को ब्रिटेन जायेंगे जहां वह अपनी ब्रिटिश समकक्ष टेरीजा मे के साथ द्विपक्षीय भेंटवार्ता के अलावा राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षो की बैठक में हिस्सा लेंगे।

- पीएम मोदी ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘लंदन की मेरी यात्रा दोनों देशों को इस बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी में एक नयी गति पैदा करने का एक मौका प्रदान करती है। मैं स्वास्थ्य, नवोन्मेष, डिजिटलीकरण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्वच्छ ऊर्जा और साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों में भारत ब्रिटेन साझेदारी बढ़ाने पर बल दूंगा।’’ 

PTI Bhasha Inputs

टॅग्स :नरेंद्र मोदीब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण