लाइव न्यूज़ :

नए साल 2023 की पहली 'मन की बात', पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम में क्या कहा, जानें 10 बड़ी बातें

By विनीत कुमार | Updated: January 29, 2023 12:50 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 में पहली बार आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस साल के पहले 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। इस रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश के लोगों से प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' से नवाजे गए लोगों के बारे में और पढ़ने और जानने का अनुरोध किया। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 97वीं कड़ी में कई और अहम विषयों का जिक्र किया। पढ़े 'मन की बात' में पीएम मोदी के संबोधन से जुड़ी 10 बड़ी बातें-

1. पीएम मोदी ने कहा- 'आदिवासी क्षेत्रों के विभिन्न लोगों - चित्रकारों, संगीतकारों, किसानों, कारीगरों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। मैं सभी देशवासियों से उनकी प्रेरक कहानियों को पढ़ने का आग्रह करता हूं। कई गणमान्य व्यक्ति जिन्होंने टोटो, हो, कुई, कुवी और मांडा जैसी आदिवासी भाषाओं पर काम किया है, उन्हें यह पुरस्कार मिले हैं।'

2. पीएम मोदी ने कहा, 'आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग है, इसकी अपनी चुनौतियां हैं। इन सबके बावजूद आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बनाए रखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।'

3. पीएम ने कहा- 'गणतंत्र दिवस समारोह में अनेक पहलुओं की काफी प्रशंसा हो रही है। जैसलमेर से पुल्कित ने मुझे लिखा है कि 26 जनवरी की परेड के दौरान कर्तव्य पथ का निर्माण करने वाले श्रमिकों को देखकर बहुत अच्छा लगा।'

4. 'कानपुर से जया ने लिखा है कि उन्हें परेड में शामिल झांकियों में भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को देखकर आनंद आया। इस परेड में पहली बार हिस्सा लेने वाली Women Camel Riders और CRPF की महिला टुकड़ी की भी काफी सराहना हो रही है।'

5. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे काम का अभिन्न हिस्सा रहा है।स्वभाव से हम एक ‘डेमोक्रेटिक सोसाइटी’ हैं: पीएम मोदी

6. आज पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन और जैविक विविधिता के संरक्षण की बहुत चर्चा होती है। इस दिशा में भारत के ठोस प्रयासों के बारे में हम लगातार बात करते रहे हैं। हमारे देश में अब रामसर स्थल की कुल संख्या 75 हो गई है, जबकि 2014 के पहले देश में इनकी संख्या केवल 26 थी।

7. कश्मीर के सय्यदाबाद में विंटर गेम्स आयोजित किए गए। इन खेलों की थी- Snow Cricket! अगली बार जब आप कश्मीर यात्रा का प्लान करें तो इस तरह के आयोजनों को देखने के लिए समय निकालें: पीएम मोदी

8. गोवा में इस महीने कुछ ऐसा हुआ, जे बहुत सुर्खियों में है। गोवा में हुआ ये आयोजन है- पर्पल फेस्ट। दिव्यांगजनों के कल्याण को लेकर यह अपने आप में एक अनूठा प्रयास था।

9. आपको जानकर हैरानी होगी ई-वेस्ट से अलग-अलग प्रोसेस से करीब 17 तरह की कीमती धातुएं निकाली जा सकती हैं। मौजूदा समय में करीब 500 ई-वेस्ट रिसाइकलर इस सेक्टर से जुड़े हैं और कई नए उद्यमी भी इससे जुड़ रहे हैं: पीएम मोदी

10. आज भारत की रैंकिंग पेटेंट फाइलिंग में 7वीं और ट्रेडमार्क्स में 5वीं है। सिर्फ पेटेंट की बात करें तो पिछले पांच साल में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भारत में पिछले 11 वर्षों में पहली बार घरेलू पेटेंट फाइलिंग की संख्या विदेशी फाइलिंग से ज्यादा देखी गई: पीएम

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीपद्म अवॉर्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई