लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेन्द्र मोदी कार में बैठते ही करते हैं सबसे पहले ये काम, जानकर आप भी करेंगे फॉलो, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 23, 2018 06:24 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के उन प्रधानमंत्रियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के उन प्रधानमंत्रियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी हर जरूरी सूचना देश की जनता के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। आए दिन पीएम मोदी द्वारा शेयर किया गया पोस्ट और वीडियो वायरल होते रहता है। इन दिनों भी पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

जैसा आप सोच रहे हैं वीडियो किसी राजनीति या गंभीर मुद्दे पर है तो ऐसा नहीं है। लेकिन ये मुद्दा हमारे प्रति दिन की दिनचर्या से जुड़ा हुआ है। वीडियो को  पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार (Press Information Bureau of India-PIB) ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है।  इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार में बैठते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी कार में बैठने से पहले लोगों को अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। जिसके बाद वह कार में बैठने जाते हैं। कार में बैठते ही पीएम मोदी सबसे पहले अपना सीट बेल्ट लगाते दिखते हैं। पीएम मोदी के इस वीडियो की लोग सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही कर रहे हैं। इस वीडियो को 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 2 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। 

इस वीडियो को पीआईबी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पोस्ट किया था। पीआईबी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार में बैठने के बाद सबसे पहली चीज सीट बेल्ट लगाते हैं। क्या आप ऐसा करते हैं? उसके बाद उन्होंने लिखा-सीट बेल्ट जरूर लगाएं। इस वीडियो को #SadakSurakshaJeevanRaksha #RoadSafety के हैशटैग के साथ शेयर किया गया। 

बता दें कि  WHO के मुताबिक सीट बेल्ट लगाने से एक्सीडेंट होने के बाद मौत के 45-60% तक का खतरा कम कर देता है। वहीं, 2017 के Maruti Suzuki India Limited के एक सर्वे के मुताबिक भारत में सिर्फ  25 प्रतिशत लोग ही सीट बेल्ट का इस्तेमाल नियमित तौर पर करते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप