लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर लगाया आरोप, 'जय श्रीराम कहने वालों को दीदी भेज रही हैं जेल'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 6, 2019 15:32 IST

लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्क्सवादी नेता सीताराम येचुरी पर तंज करते हुए कहा, सीताराम येचुरी तो अपने नाम में इस्तेमाल होने वाले  'सीता-राम,' शब्दों का मतलब ही नहीं समझ पाए, इसलिए वो इन शब्दों का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने रामायण और महाभारत का अपमान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, लगता है कि दीदी कुछ ज्यादा ही बौखला गईं है कि इनको भगवान के नाम से भी दिक्कत है।लोकसभा चुनाव 2019: पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल के कई जगहों पर रैली कर रहे हैं। लेकिन इन सभी रैलियों में पीएम मोदी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधना नहीं भूल रहे हैं। रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'एक चुनावी सभा में दीदी (ममता बनर्जी) ने कहा कि बीजेपी ने भगवान राम को पोलिंग एजेंट बनाया है। मैं आज दीदी को साफ-साफ कहना चाहता हूं। भगवान राम हमारी रगो में हैं, हमारे संस्कारों में हैं।'' पीएम मोदी ने कहा, 'श्री राम' हमारी प्रेरणा हैं, प्रतिज्ञा हैं और इसलिए हम राष्ट्रवाद में विश्वास करते हैं। 

झारग्राम में रैली करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''दीदी ने जय श्रीराम का अभिवादन करने भर से ही लोगों को जेल में डालना शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल में राम नाम लेना भी अपराध हो गया है क्या? अरे दीदी, राम जी के आगे अच्छे-अच्छों का अहंकार चूर-चूर हो गया, आपका अहंकार कहां तक ठहर पाएगा।''

पीएम मोदी ने कहा, लगता है कि दीदी कुछ ज्यादा ही बौखला गईं है कि इनको भगवान के नाम से भी दिक्कत है। हालत तो ये हो गई है कि जय श्रीराम कहने वालों को दीदी जेल में डलवा दे रही हैं।''

पीएम मोदी ने मार्क्सवादी नेता सीताराम येचुरी पर तंज करते हुए कहा, सीताराम येचुरी तो अपने नाम में इस्तेमाल होने वाले  'सीता-राम,' शब्दों का मतलब ही नहीं समझ पाए, इसलिए वो इन शब्दों का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने रामायण और महाभारत का अपमान किया है। 

पीएम मोदी आज (6 मई) को फोनी चक्रवात को लेकर ओडिशा दौरे पर गए थे। पीएम मोदी को राज्यपाल गणेशी लाल, सीएम नवीन पटनायक लेने पहुंचे थे। पीएम ने राज्य में चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पीएम मोदी यहां राहत कार्यों की समीक्षा भी की। पीएम मोदी ने यहां ऐलान किया है कि ओडिशा को एक हजार करोड़ की मदद केन्द्र सरकार की ओर जाएगी। इसके साथ ही मृतकों के परिजन को 2 -2  लाख के मुआवजे की घोषणा भी की है। पीएम मोदी ने कहा, भारत सरकार की ओर से पहले ही 381 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की जा चुकी है। 1000 करोड़ रुपये और रिलीज किए जाएंगे। 

लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान आज यानी 6 मई को है। पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीममता बनर्जीसीताराम येचुरीलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम