लाइव न्यूज़ :

हिंदू ज्ञान पर राहुल को पीएम मोदी का करार जवाब, सोनिया गांधी को लेकर भी कह दी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 3, 2018 16:41 IST

राजस्‍‌थान में कुल 200 सीटों पर चुनाव होते हैं। इनमें से 142 सीट सामान्य हैं, जबकि 33 सीटें अनुसूचित जाति व 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। चुनाव सात दिसम्बर को होने हैं और नतीजे 11 दिसम्बर को आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस झूठ फैलाने में एक यूनिवर्सिटी बन गई है। पीएम मोदी ने राजस्थान जोधपुर चुनाव रैली में कहा राजस्थान में भी कांग्रेस चुनाव हारने वाली है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के हिंदू के ज्ञान पर बोला, ये हिन्दुत्व के ज्ञानी से मैं पूछना चाहता हूं-जब सरदार पटेल जी ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था तब देश के पहले प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के संबंध में क्या रूख अपनाया था ये पूरा देश जानता है। 

पीएम मोदी ने कहा- हिंदुत्व हिमालय से ऊंचा और समुद्र से भी गहरा है

बता दें कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सवाल उठाया था कि पीएम मोदी हिंदुत्व की नींव के बारे में भी नहीं जानते हैं। वह कैसे हिंदू हैं? इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, हिंदुत्व हिमालय से ऊंचा और समुद्र से भी गहरा है इसे समझना आसान नहीं है। 

पीएम मोदी ने राहुल से कहा-हिन्दुत्व के ज्ञानी नामदार महोदय

पीएम मोदी ने कहा, हिन्दुत्व के ज्ञानी नामदार महोदय - जब आपकी माता जी दिल्ली में सरकार चलाती थी, तब यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लिखित में कहा था कि भगवान राम का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, क्या आप इससे सहमत हैं? 

कांग्रेस झूठ फैलाने में एक यूनिवर्सिटी

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस झूठ फैलाने में एक यूनिवर्सिटी बन गई है। जहां झूठ की पीएचडी का जन्म शुरू हो जाता है और जो ज्यादा माल लेकर झूठ बोलने में पारंगत हो जाता है। पीएम मोदी ने कहा, राजस्थान में भी कांग्रेस चुनाव हारने वाली है। 

राजस्‍थान विधानसभा का मौजूदा स्वरूप

राजस्‍‌थान में कुल 200 सीटों पर चुनाव होते हैं। इनमें से 142 सीट सामान्य हैं, जबकि 33 सीटें अनुसूचित जाति व 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। साल 2013 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटों के साथ सरकार बनाई बनाई थी। कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी। तीसरी सबसे बड़ी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी रही जिसे 4, व चौथे नंबर बहुजन समाज पार्टी रही, जिसे 3 सीटों पर जीत मिली। जबकि 7 सीटें निर्दलियों के खाते में गई थीं। 

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावराजस्थान उपचुनावविधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?