लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का ‘अभूतपूर्व’ फैसला, चेनानी-नाशरी सुरंग का नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा

By भाषा | Updated: October 24, 2019 19:45 IST

आधिकारिक कार्यक्रम में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकीकरण के लिए काम करने वाले मुखर्जी के बलिदान को मान्यता देने के लिए उचित श्रद्धांजलि है।

Open in App
ठळक मुद्देयह सुरंग कश्मीर घाटी को सभी मौसम में जम्मू से जोड़ेगी।सरकार ने बीते पांच साल में जम्मू कश्मीर में 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवसंरचना परियोजनाएं शुरू की हैं

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने जम्मू कश्मीर में भारत की सबसे बड़ी चेनानी-नाशरी सुरंग का नाम बदलकर भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रख दिया है। केंद्रीय मंत्री ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘अभूतपूर्व’ फैसला बताया।

यहां सुरंग का नाम बदलने संबंधी आधिकारिक कार्यक्रम में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकीकरण के लिए काम करने वाले मुखर्जी के बलिदान को मान्यता देने के लिए उचित श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते पांच साल में जम्मू कश्मीर में 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवसंरचना परियोजनाएं शुरू की हैं जिसमें एनएच-44 पर यह सुरंग भी शामिल है जिस पर 2,600 करोड़ रुपये की लागत आई है।

यह सुरंग कश्मीर घाटी को सभी मौसम में जम्मू से जोड़ेगी। गडकरी ने कहा कि केंद्र जम्मू कश्मीर के समग्र विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें सड़कें अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ सुरंग का नाम बदलना प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) का अभूतपूर्व निर्णय है। जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच साल में अवसंरचना के क्षेत्र में जबर्दस्त काम हुआ है जिसने बीते 50 साल के काम को मात दे दी है।’’

गडकरी ने कहा कि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के सालभर चलने वाले जश्न के दौरान पंजाब में कपूरथला से शुरू होकर गोबिंदवाल साहिब को जोड़ने वाले और तरन तारन के पास खत्म होने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम ‘श्री गुरु नानक देव जी मार्ग’ रखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान जाने वाले करतारपुर गलियारे पर काम शुरू हो गया है। आम तौर पर हमारी नीति राजमार्गों को नाम नहीं देने की है लेकिन ये विशेष परिस्थितियों में किया गया है। मंत्री ने कहा कि इसी तरह से, असम के बोगीबील ब्रिज का नाम भूपेन हजारिका के नाम पर रखा गया है।

यह पुल अरूणाचल प्रदेश के धोला को असम के सादिया से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली और कटरा के बीच राजमार्ग बना रहे हैं ताकि छह घंटे के अंदर कटरा पहुंचा जा सके। दिल्ली-कटरा राजमार्ग हरियाणा और पंजाब से होकर गुजरेगा।

टॅग्स :मोदीनरेंद्र मोदीनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी