लाइव न्यूज़ :

बल्ला कांड के बाद PM मोदी का सख्त संदेश, कहा- अक्खड़पन और दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

By भाषा | Updated: July 3, 2019 05:52 IST

प्रधानमंत्री ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का सुझाव दिया है, उन्होंने इस पर हामी भरी। रूडी ने कहा, ‘‘उन्होंने कहा कि अगर कोई इस तरह का व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अपनी भावनाओं को स्पष्ट किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कड़ा संदेश देते हुए भाजपा नेताओं से कहा कि अक्खड़पन और दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।उन्होंने कहा, ‘‘मनमानी नहीं चलेगी।’’ भाजपा सांसद और प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने मोदी के हवाले से पत्रकारों से कहा कि इस तरह का व्यवहार ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ है। मोदी ने भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का आचरण अस्वीकार्य है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कड़ा संदेश देते हुए भाजपा नेताओं से कहा कि अक्खड़पन और दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और एक सरकारी अधिकारी पर हमला करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय के आचरण को ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ बताया।

सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने भाजपा संसदीय दल की बैठक में कहा, ‘‘जो भी हो, वह किसी का भी बेटा हो... इस तरह का अक्खड़पन, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और इस तरह के आचरण में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मनमानी नहीं चलेगी।’’ भाजपा सांसद और प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने मोदी के हवाले से पत्रकारों से कहा कि इस तरह का व्यवहार ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ है।

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का सुझाव दिया है, उन्होंने इस पर हामी भरी। रूडी ने कहा, ‘‘उन्होंने कहा कि अगर कोई इस तरह का व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अपनी भावनाओं को स्पष्ट किया।’’ पार्टी नेताओं ने संकेत दिये है कि भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई विधायक आकाश विजयवर्गीय को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है।

पार्टी आकाश की जेल से रिहाई का जश्न मनाने वाले स्थानीय नेताओं को भी यह नोटिस जारी कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का आचरण अस्वीकार्य है। क्रिकेट बैट से अधिकारियों पर हमले के बाद अपने बचाव में आकाश ने ‘‘पहले निवेदन, फिर आवेदन, फिर दनादन’’ संबंधी टिप्पणी की थी। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने इसका भी जिक्र किया था।

पार्टी के एक नेता ने मोदी के हवाले से कहा, ‘‘अगर कोई गलती करता है तो उसमें पश्चाताप की भावना भी होनी चाहिए।’’ आकाश ने पिछले सप्ताह इंदौर में जर्जर इमारत ढ़हाने के एक अभियान के दौरान क्रिकेट बैट से नगर निगम के एक अधिकारी पर हमला किया था और उनकी कार्रवाई कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो की फुटेज वायरल हो गई थी जिससे विवाद पैदा हो गया था। विधायक ने अपनी कार्रवाई का बचाव किया था और माफी मांगने से इनकार कर दिया था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में मध्य प्रदेश की एक अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से पार्टी का नाम खराब होता है और यह अस्वीकार्य हैं। विधायक के पिता कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और जब मोदी ने घटना की निंदा की तब वह बैठक में उपस्थित थे। मोदी की अगुवाई में लोकसभा चुनाव, 2019 में प्रचंड बहुमत के साथ मिली जीत के बाद पार्टी के संसदीय दल की पहली बैठक में वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने मोदी को सम्मानित किया।

संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी उन्हें सम्मानित किया। जोशी ने कहा कि मोदी छह जुलाई को वाराणसी से भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि इस दौरान पूरे देश में हर मतदान केन्द्र पर कम से कम पांच पेड़ लगाए जाने चाहिए।

मोदी ने वृक्षारोपण अभियान को रामायण में उल्लेखित ‘पंचवटी’ का नाम दिया है। यह वह स्थान था जहां भगवान राम, सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष वनवास के दौरान रूके थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘संसदीय दल की एक शानदार बैठक आज हुई। कई मुद्दों पर चर्चा की गई। आगे एक सार्थक सत्र की उम्मीद है।’’

जोशी ने बताया कि अपने संबोधन में मोदी ने पार्टी सांसदों से संसद सत्र में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। मोदी ने कहा कि उन्हें (सांसदों) लोगों की सेवा के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए ताकि वे जान सकें कि उन्होंने जनता के लिए जो किया है उसके लिए उन्हें जाना जाता है। उन्होंने लोकसभा में तीन तलाक विधेयक पेश किए जाने के दौरान पार्टी सांसदों की कम उपस्थिति को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। मोदी वाराणसी से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे जबकि शाह तेलंगाना में और अन्य वरिष्ठ नेता देश के अन्य हिस्सों में इसकी शुरुआत करेंगे। छह जुलाई को भाजपा के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आकाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"