लाइव न्यूज़ :

UNGA में पीएम मोदी का भाषण जम्मू-कश्मीर में केंद्र के कदमों को ‘झुठलाता’ है: नेशनल कान्फ्रेंस

By भाषा | Updated: September 28, 2019 23:32 IST

नेशनल कान्फ्रेंस ने कहा कि मानवाधिकार का सम्मान किये बिना विकास का विचार असंभव है और ‘‘दुर्भाग्य से’’ अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान और 35ए को असंवैधानिक तरीके से समाप्त किये जाने के बाद से राज्य के लोगों को उनके बुनियादी नागरिक अधिकारों से वंचित किया गया है।

Open in App

नेशनल कान्फ्रेंस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण जम्मू कश्मीर में उनकी सरकार के कदमों को ‘‘झुठलाता’’ है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया था कि वह आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो।

मोदी ने आतंकवाद को केवल एक देश नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती में से एक बताया था। नेशनल कान्फ्रेंस ने एक बयान में कहा, ‘‘यूएनजीए (संयुक्त राष्ट्र महासभा) में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में विशालतम लोकतंत्र बताकर देश की जो सराहना की है वह किसी उपहास से कम नहीं है।

विश्व नेताओं का समुदाय मोदी नीत सरकार का आकलन जम्मू कश्मीर राज्य में उसके कदमों के आधार पर कर रहा है।’’ नेशनल कान्फ्रेंस ने कहा कि मानवाधिकार का सम्मान किये बिना विकास का विचार असंभव है और ‘‘दुर्भाग्य से’’ अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान और 35ए को असंवैधानिक तरीके से समाप्त किये जाने के बाद से राज्य के लोगों को उनके बुनियादी नागरिक अधिकारों से वंचित किया गया है।

नेशनल कान्फ्रेंस ने कहा कि जम्मू कश्मीर राज्य से उसका दर्जा ‘‘छीन’’ लिया गया और विकास के कथित नाम पर उसका दर्जा कम करके केंद्र शासित प्रदेश कर दिया गया।

पाबंदियां पूरे कश्मीर में पांच अगस्त को लगायी गई थीं जब केंद्र ने संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के अपने निर्णय की घोषणा की थी। समय बीतने के साथ स्थिति में सुधार होने पर पाबंदियां घाटी के कई हिस्सों से चरणों में हटायी गई। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया