लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर जांच विवाद ने पकड़ा तूल, पूर्व चुनाव आयुक्त बोले- मोदी ने छवि सुधारने का मौका गंवाया

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 19, 2019 09:40 IST

पूर्व चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने लिखा कि पीएम मोदी और चुनाव आयोग ने जांच अधिकारी को निलंबित करके अपनी छवि सुधारने का एक बड़ा मौका गंवा दिया है।

Open in App

ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की जांच के बाद आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन को चुनाव आयोग द्वारा निलंबित किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पीएम मोदी और चुनाव आयोग ने जांच अधिकारी को निलंबित करके अपनी छवि सुधारने का एक बड़ा मौका गंवा दिया है।

उन्होंने लिखा कि इस वक्त आयोग की निष्पक्षता और प्रधानमंत्री पर देश की निगाहें टिकी हुई हैं। अगर पीएम के हेलीकॉप्टर की जांच करने वाले अधिकारी को निलंबित ना किया जाता तो इसका अच्छा संदेश जाता। कुरैशी ने शांतिपूर्वक जांच में सहयोग करने वाले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ भी की।

इससे पहले कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार और प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा था कि क्या देश में कुछ लोगों के लिए विशेष कानून है? पार्टी ने यह सवाल भी पूछा कि प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर में ऐसा क्या होता है, जिसे वह देश को नहीं दिखाना चाहते?

चुनाव आयोग ने कर्नाटक कैडर के 1996 बैच के आईएएस मोहम्मद मोहसिन को यह करते हुए निलंबित कर दिया है कि एसपीजी सुरक्षा प्राप्त प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की जांच को लेकर अधिकारी ने दायित्व का समुचित निर्वाह नहीं किया। 

जब आईएएस मोहसिन न प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल हेलीकॉप्टर की जांच करने की कोशिश की तो उस समय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनकी बहस हुई। मोहसिन का कहना था कि उनके पास चुनाव के दौरान किसी भी वाहन की जांच करने का अधिकार है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीचुनाव आयोगनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं