लाइव न्यूज़ :

यूनेस्को की अस्थाई लिस्ट में पीएम मोदी का जन्मस्थल वडनगर समेत 2 अन्य स्थल को मिली जगह, जानें पूरी सूची और जगहों का नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2022 17:27 IST

वहीं इस मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भी केंद्रीय संस्कृति मंत्री के ट्वीट को साझा किया है और कहा है कि इस कदम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूनेस्को की अस्थाई लिस्ट में भारत के तीन स्थलों को जगह मिली है। इसमें से एक स्थल को पीएम मोदी के जन्मस्थल वडनगर को जगह मिली है। इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने ट्वीट कर तस्वीरें भी साझा की है।

नई दिल्ली: भारत में तीन नए सांस्कृतिक स्थलों को यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) के विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में मोढेरा का ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, गुजरात का ऐतिहासिक वडनगर शहर और त्रिपुरा में उनाकोटी की चट्टानों को काटकर बनाई गई मूर्तियां शामिल हैं। 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि गुजरात का ऐतिहासिक वडनगर शहर इस बात से भी फेमस है कि वहां पीएम मोदी का जन्म हुआ था। 

मामले में यूनेस्को की वेबसाइट क्या कहती है

यूनेस्को की वेबसाइट एक अस्थायी सूची का वर्णन ‘‘उन संपत्तियों की सूची के रूप में किया गया है, प्रत्येक सरकार नामांकन के लिए जिन पर विचार करने का इरादा रखती है।’’ केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को इस खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया और तीनों स्थलों की तस्वीरें भी साझा कीं है। 

आपको बता दें कि गुजरात का वडनगर शहर पीएम मोदी का जन्मस्थान है और इसलिए भी यह काफी चर्चित है। यही नहीं यहां का इतिहास लगभग 8वीं शताब्दी ईसा पूर्व तक फैला हुआ है। 

केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने ट्वीट कर तस्वीरें साझा की

इस पर बोलते हुए जी किशन रेड्डी ट्वीट किया और कहा, ‘‘बधाई हो भारत! भारत ने यूनेस्को की अस्थायी सूची में तीन और स्थल जोड़े हैं: पहला, गुजरात का वडनगर बहुस्तरीय ऐतिहासिक शहर, दूसरा, मोढेरा का सूर्य मंदिर और इसके आस-पास के स्मारक और तीसरा, उनाकोटी जिले की उनाकोटी श्रृंखला में पत्थरों पर उकेरी गई मूर्तियां।’’ 

एएसआई ने क्या कहा

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भी उनके ट्वीट को साझा किया और कहा कि इस कदम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा। मामले में एएसआई ने कहा, ‘‘मोढेरा के सूर्य मंदिर और आस-पास के स्मारक, पहाड़ों में काटकर बनाई गई उनाकोटी की मूर्तियां तथा बहुस्तरीय शहर वडनगर यनेस्को की अंतरिम सूची में जोड़े गए तीन नए स्थलों में शामिल हैं। इससे भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बहुत प्रोत्साहन मिलेगा।’’  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीUNESCOUNESCO World Heritage Site
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर