लाइव न्यूज़ :

स्नाइपर राइफल से PM मोदी को मारना चाहता था IS का संदिग्ध, ऐसे हुआ खुलासा

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 10, 2018 22:04 IST

उबैद मिर्जा और कासिम स्तिमबरवाला को गुजरात एटीएस ने 25 अक्‍टूबर, 2017 को अंकलेश्‍वर से गिरफ्तार किया था।

Open in App

अहमदाबाद, 10 मईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंतकियों के निशाने पर थे। इसका खुलासा गुजरात एटीएस ने अंकलेश्‍वर कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर खुलासा किया है। एटीएस ने संदिग्ध आतंकी उबैद मिर्जा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर बताया है कि वह प्रधानमंत्री मोदी की जान लेना चाहता था। वह पीएम की स्नाइपर राइफल से हत्या कर फरार होना चाहता था। आतंकी ने इस बात का जिक्र एक मेसिजिंग ऐप में भी किया था।

बता दें कि उबैद मिर्जा और कासिम स्तिमबरवाला को गुजरात एटीएस ने 25 अक्‍टूबर, 2017 को अंकलेश्‍वर से गिरफ्तार किया था। मिर्जा वकालत की प्रैक्टिस करता था, जबकि एक अन्य संदिग्ध आतंकी कासिम स्टिमबरवाला, अंकलेश्वर के सरदार पटेल अस्पताल और हृदय रोग संस्थान में मार्च 2017 तक बतौर लैब टेक्निश्यिन काम किया करता था। दोनों ही सूरत के रहने वाले हैं।

अंकलेश्‍वर की अदालत में दाखिल चार्जशीट में बताया गया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने की बातें आईएस के संदिग्ध आतंकी के पास से बरामद हुए सेलफोन और पेन ड्राइव से पता चली हैं। कथित आतंकी इन्हीं से मैसेजिंग एप के ​जरिए संदेश भेजा करता था।  

गौरतलब है कि 25 अक्टूबर की गिरफ्तारी से ठीक 21 दिन पहले कासिम स्टिमबरवाला ने टेक्नीशियन के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह सूरत से सीधा जमैका जाने की फिराक में था, जहां से वह विवादित धर्म प्रचारक शेख अब्दुल्ला अल फैसल के साथ जिहादी मिशन से जुड़ना चाहता था। एटीएस के मुताबिक, आईएस के कुछ संदिग्ध आतंकी अब गवाह बन चुके हैं। ये जानकारी उन्हीं के हवाले से दी जा रही है।

एटीएस ने बताया कि 10 सितंबर 2016 को मिर्जा ने अपने मोबाइल से संदेश भेजा कि एक पिस्‍तौल खरीदना है। उसके बाद मैं उनसे संपर्क करने की कोशिश करुंगा। एटीएस ने इस मैसेज को संदिग्ध माना और इनके खिलाफ सबूत भी जुटाए। तब जाकर दोनों को गिरफ्तार किया जा सका। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातआईएसआईएसआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत