लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी आज से शुरू करेंगे 'स्वच्छता ही सेवा' मुहिम, सीएम योगी भी होंगे शामिल भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 15, 2018 06:01 IST

स्वच्छता मिशन के चार साल पूरे होने पर पीएम नरेन्द्र मोदी इस से जुड़े लोगों से मन की बात करेंगे। पीएम मोदी देश के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए स्वच्छता पर बात करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 15 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत करेंगे। स्वच्छता मिशन के चार साल पूरे होने पर पीएम नरेन्द्र मोदी इस से जुड़े लोगों से मन की बात करेंगे। पीएम मोदी देश के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए स्वच्छता पर बात करेंगे।

इस बात की जानकारी खुद पीए पीए मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों को दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम की रूपरेखा पिछले ही महीने बन गई थी, इसी दिन से स्वच्छता ही सेवा नाम से एक अभियान भी शुरू होगा। मोदी के इस कार्यक्रम में खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

इतना ही नहीं इस मुहिम को हर तरह से आगे बढ़ाने के बीजेपी ने तैयारी कर ली है। बीजेपी इस मुहिम के जरिए देश के  करोड़ों लोगों को जोड़ सकती है जिसका फ़ायदा बीजेपी को अगले लोकसभा चुनाव में हो सकता है। पीएम का ये कार्यक्रम देश के 18 अलग-अलग जगहों पर सुबह 9:30 बजे शुरू किया जाएगा। खबर के अनुसार इस  इस स्वच्छता अभियान में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित से लेकर मोहनलाल और ममूटी तक भाग लेने वाले हैं। 

मोदी स्वच्छता मिशन के लिए काम करने वाले कुछ लोगों से मिलेंगे। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम से जुड़े रहेंगे वे इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिन्हें पीएम कार्यालय ने इस कार्यक्रम के लिये चुना है। इस के लिए सीएम योगी 15 सितंबर को फ़तेहपुर जायेंगे और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पीएम के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीस्वच्छ भारत अभियानयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"