लाइव न्यूज़ :

Rozgar Mela: पीएम मोदी आज 70 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 43 जगहों पर होगा रोजगार मेले का आयोजन

By आजाद खान | Updated: June 13, 2023 07:52 IST

रोजगार मेला के आयोजन पर बोलते हुए पीएमओ की ओर से बोला गया है कि "रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। रोजगार मेले से, आगे के रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाने और युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने की उम्मीद की जाती है।"

Open in App
ठळक मुद्देरोजगार मेला के तहत पीएम मोदी आज 70 हजार नियुक्ति पत्र बांटने वाले हैं। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 10:30 बजे नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं। यही नहीं पीएम मोदी इन युवाओं से भी संबोधन करने वाले हैं।

नई दिल्ली:  पीएम मोदी आज 70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन युवाओं को ये पत्र देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को बताया था कि पीएम मोदी मंगलावर यानी 13 जून को विभिन्न भर्तियों के लिए चयनित युवाओं को आज नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। 

बता दें कि केंद्र सरकार की रोजगार मेला के तहत ये नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे और इस संबंध में देश भर में  43 जगहों पर इस मेले का आयोजन किया जाएगा। यही नहीं पीएम इन नवनियुक्त युवाओं को संबोधित भी करेंगे और आज 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये प्रोग्राम होगा। 

इन विभागों में हुई है भर्तियां

बता दें कि रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रमुखता के साथ भर्तियां की जा रही हैं। ऐसे में इस बार कई विभागों से भर्ती की गई है जैसे वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग और गृह मंत्रालय के अलावा कई और विभाग से भी भर्ती हुई है। 

रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। रोजगार मेले से, आगे के रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाने और युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने की उम्मीद की जाती है।

पीएमओ ने बयान में क्या कहा है

पीएम द्वारा इस नियुक्ति पत्र को बांटे जाने पर बोलते हुए पीएमओ ने जारी बयान में कहा है कि "रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। रोजगार मेले से, आगे के रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाने और युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने की उम्मीद की जाती है।"

बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल 22 अक्टूबर को इस रोजगार मेला की शुरुआत की थी जिसका लक्ष्य था कि देश के युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देना। ऐसे में इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इस बार भी इस मेला का आयोजन हो रहा है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनौकरीPMO
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब