लाइव न्यूज़ :

PM Modi Visit MP: रात्रि भोज पर 163 भाजपा विधायकों, 37 लोकसभा-राज्यसभा सदस्यों और 200 से जनप्रतिनिधि से मिले पीएम मोदी, बोले-जनता से जुड़िए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2025 06:03 IST

PM Modi Visit Bageshwar Dham:  मोदीजी ने हमारे लिए समय निकाला और करीब ढाई घंटे तक हमसे बातचीत की। यह अपने आप में महत्वपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देPM Modi Visit Bageshwar Dham: कोई महत्वपूर्ण या राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। PM Modi Visit Bageshwar Dham: जानने के लिए हमसे बात की कि हम कैसे काम कर रहे हैं। PM Modi Visit Bageshwar Dham:  भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा के साथ बैठे और उनसे बातचीत की।

PM Modi Visit Bageshwar Dham: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मध्यप्रदेश के भाजपा विधायकों, सांसदों और अपनी पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ रात्रि भोज पर बातचीत की। एक विधायक ने रात्रि भोज से बाहर आने के बाद बताया, ‘‘कोई महत्वपूर्ण या राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। उन्होंने सिर्फ यह जानने के लिए हमसे बात की कि हम कैसे काम कर रहे हैं। मोदीजी ने हमारे लिए समय निकाला और करीब ढाई घंटे तक हमसे बातचीत की। यह अपने आप में महत्वपूर्ण है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बैठक शाम करीब छह बजे यहां कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शुरू हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा तथा प्रदेश भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा के साथ बैठे और वहीं से उनसे बातचीत की।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 163 भाजपा विधायकों, 37 लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों तथा पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं सहित 200 से अधिक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। विधायक ने बताया कि पिछले साल प्रधानमंत्री ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भी इसी तरह की बैठक की थी। वहां प्रधानमंत्री भाजपा विधायकों की टेबल पर गए थे और उनसे बातचीत की थी।

इससे पहले दिन में मोदी ने छतरपुर में श्री बागेश्वर आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी, जिसमें कैंसर अस्पताल भी शामिल होगा। मोदी राजधानी के राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह उनका भोपाल में दो दिवसीय 'एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीMadhya Pradeshभोपालमोहन यादवMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं