लाइव न्यूज़ :

पीएम का पद ऐशो-आराम का नहीं होता, बहन-भाई, चाचा-भतीजे के लिए नहीं है ये: काशी में पीएम मोदी

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 26, 2019 10:59 IST

लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को तकरीबन 11.30 में नामांकन करेंगे। पीएम मोदी कलेक्‍ट्रेट के रायफल क्‍लब स्थित नामांकन स्‍थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के सामने प्रस्‍तावकों की मौजूदगी में नामांकन पत्र भरेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में सुबह 9.30 बजे बूथ प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।पीएम मोदी 26 अप्रैल को तकरीबन 11.30 बजे नामांकन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नामांकन के पहले बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ''देश का प्रधानमंत्री बनना एक जिम्मेदारी का काम होता है। ये पीएम का पद ऐशो-आराम के लिए नहीं होता है। ये पीएम पद चाचा-भतीजा, बहन-भाई, बेटे-बेटियों के लिए नहीं होता है।''प्रधानमंत्री मोदी ने  सुबह 9.30 बजे बूथ प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा, ये चुनाव जंग नहीं लोकतंत्र का उत्सव है। जनता का दिल जीतने में जिंदगी खपानी है। हम दिल जीतने आए हैं, दल अपने आप जीत जाएगा। एकबार आपने दिल जीत लिया तो दल भी जीत लेंगे। 

पीएम मोदी ने कहा, इस चुनाव के दो पहलू हैं, एक है काशी लोक सभा जीतना। मेरे हिसाब से ये काम कल पूरा हो गया है। एक काम अभी बाकी है वो है पोलिंग बूथ जीतना और एक भी पोलिंग बूथ भाजपा का झंडा झुकने नहीं देना। 

पीएम मोदी ने कहा, हमारे देश में इतने चुनाव हुए, लेकिन ये चुनाव होने के बाद पॉलिटिकल पंडितों को माथापच्ची करनी पड़ेगी। क्योंकि आजादी के बाद पहली बार प्रो इंकम्बैंसी लहर दिखाई दे रही है। 

पीएम मोदी ने कहा, जनता ने सरकार चुनने का मन बना लिया है। इतिहास का ये पहला मौका है कि इस तरह का चुनाव हो रहा है। जनता हमें जैसा प्यार दे रही है उसका हर पल आभार जताना होगा। कार्यकर्ता का परिश्रम और लोगों का प्रेम, ऐसा कल का अद्भुत अनुभव था। 

पीएम मोदी 26 अप्रैल को तकरीबन 11.30 बजे नामांकन करेंगे। पीएम मोदी कलेक्‍ट्रेट के रायफल क्‍लब स्थित नामांकन स्‍थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के सामने प्रस्‍तावकों की मौजूदगी में नामांकन पत्र भरेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाववाराणसी लोकसभा सीटवाराणसीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला