लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने भारत के 6G विजन डॉक्यूमेंट का किया अनावरण, कहा- भारत में 100 5G लैब स्थापित किए जाएंगे

By अनिल शर्मा | Updated: March 22, 2023 14:34 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में डिजिटल प्रौद्योगिकी सार्वभौमिक है और उस तक हर किसी की पहुंच है। जनधन, आधार और मोबाइल की संयुक्त ताकत दुनिया के लिए एक केस स्टडी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने आईटीयू के क्षेत्र कार्यालय एवं नवाचार केंद्र का उद्घाटन किया और 6G विजन डॉक्यूमेंट का अनावरण किया।पीएम मोदी ने कहा, आज भारत 100 करोड़ मोबाइल फोन के साथ मोस्ट कनेक्टेड डेमोक्रेसी ऑफ द वर्ल्ड है। भारत में हर महीने 800 करोड़ से अधिक UPI आधारित डिजिटल पेमेंट होते हैंः मोदी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के क्षेत्र कार्यालय एवं नवाचार केंद्र का बुधवार उद्घाटन और 6G विजन डॉक्यूमेंट का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा, आज ITU के एरिया ऑफिस, इंनोवेशन सेंटर और साथ ही भारत के 6G टेस्टबेड प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया है। यह डिजिटल रूप से लाभकारी साबित होगा और इसके माध्यम से इंनोवेशन के नए अवसर बनेंगे।

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए, दूरसंचार प्रौद्योगिकी केवल शक्ति का एक तरीका नहीं है, बल्कि सशक्त बनाने का एक मिशन है... भारत ने 120 दिनों के भीतर 125 से अधिक शहरों में 5जी कनेक्शन शुरू किए। भारत आने वाले वर्षों में 100 5G लैब स्थापित करेगा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 100 करोड़ मोबाइल फोन के साथ दुनिया में सबसे अधिक संपर्क सुविधा वाला लोकतंत्र है। उन्होंने कहा, आज भारत में डिजिटल प्रौद्योगिकी सार्वभौमिक है और उस तक हर किसी की पहुंच है। जनधन, आधार और मोबाइल की संयुक्त ताकत दुनिया के लिए एक केस स्टडी है। 

प्रधानमंत्री ने कहा, आज भारत 100 करोड़ मोबाइल फोन के साथ मोस्ट कनेक्टेड डेमोक्रेसी ऑफ द वर्ल्ड है। भारत में हर महीने 800 करोड़ से अधिक UPI आधारित डिजिटल पेमेंट होते हैं। आज भारत में हर दिन 7 करोड़ ई-ऑथेनटिफिकेशन होते हैं। बकौल पीएम- इंटरनेट उपयोगकर्ता 2014 में 25 करोड़ थे जो अब बढ़कर 85 करोड़ हो गए; शहरी उपयोगर्ताओं की तुलना में ग्रामीण उपयोगकर्ताओं की संख्या ज्यादा है। 

कार्यक्रम में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कुछ साल पहले, एक टेलीकॉम टावर के लिए परमिट में 220 दिन लगते थे, लेकिन अब इसमें केवल 7 दिन लगते हैं। भारत का 5G रोलआउट दुनिया में तेज है, 1,15,000 साइटें 5जी सिग्नल दे रही हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीटेलीकॉमUPI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत