लाइव न्यूज़ :

कल राजस्थान जाएंगे पीएम मोदी, 5500 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 9, 2023 15:22 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री 5500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे।सुबह करीब 11:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाथद्वारा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।प्रधानमंत्री अपराह्न करीब सवा तीन बजे आबू रोड स्थित ब्रह्म कुमारियों के शांतिवन परिसर का दौरा करेंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी साझा की गई। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे।

सुबह करीब 11:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाथद्वारा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न करीब सवा तीन बजे आबू रोड स्थित ब्रह्म कुमारियों के शांतिवन परिसर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री 5500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।" 

बयान में ये भी कहा गया, "इन परियोजनाओं का फोकस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर होगा। सड़क और रेलवे क्षेत्र की परियोजनाओं से माल और सेवाओं की आवाजाही में भी सुविधा होगी, जिससे व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।" प्रधानमंत्री राजसमंद और उदयपुर में टू-लेन के लिए सड़क निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

जनता को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पीएम उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। वह गेज परिवर्तन परियोजना और राजसमंद में नाथद्वारा से नाथद्वारा शहर तक एक नई लाइन की स्थापना के लिए आधारशिला भी रखेंगे। पीएमओ ने कहा, "पीएम का विशेष ध्यान देश भर में आध्यात्मिक कायाकल्प को गति देने पर रहा है। अपने प्रयास को जारी रखते हुए पीएम ब्रह्मा कुमारियों के शांतिवन परिसर का दौरा करेंगे।"

बयान में आगे कहा गया, "वे एक सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार का शिलान्यास करेंगे। सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल आबू रोड पर स्थापित किया जाएगा, जो 50 एकड़ के क्षेत्र में फैला होगा। यह विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा और क्षेत्र के गरीबों और जनजातीय लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPMOराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए