लाइव न्यूज़ :

दो से तीन जनवरी को कर्नाटक की यात्रा पर रहेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा चाक-चौबंद, जानिए क्या है कार्यक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 16:25 IST

अधिकारियों ने बताया कि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में राज्य सरकार के अधिकारियों विशेषकर पुलिस के साथ एक बैठक की थी।

Open in App
ठळक मुद्देउपायुक्त डा.राकेश कुमार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार तुमकुरू में उनके प्रवास के दौरान ड्रोनों को अनुमति नहीं दी जायेगी।निर्देश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय कर्नाटक यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। वह दो से तीन जनवरी तक कर्नाटक की यात्रा पर रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में राज्य सरकार के अधिकारियों विशेषकर पुलिस के साथ एक बैठक की थी। जिले के उपायुक्त डा.राकेश कुमार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार तुमकुरू में उनके प्रवास के दौरान ड्रोनों को अनुमति नहीं दी जायेगी और निर्देश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री दो जनवरी को बेंगलुरु पहुंचेंगे और श्री सिद्धगंगा मठ जाने के वास्ते एक हेलीकॉप्टर से तुमकुरू के लिए रवाना होंगे। एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मोदी इसके बाद जूनियर कॉलेज मैदान में आयोजित कृषि कर्मण पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार उसी शाम प्रधानमंत्री रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन जाने के लिए बेंगलुरु वापस आयेंगे। वह राजभवन में प्रवास करेंगे। अगले दिन प्रधानमंत्री बेंगलुरू में कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में गांधी कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद वह अपराह्र में नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को तुमकुरू का दौरा किया और अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

टॅग्स :कर्नाटकनरेंद्र मोदीबीएस येदियुरप्पामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत