लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति के न्योते पर ग्लोबल कोविड समिट में भाग लेंगे पीएम मोदी

By योगेश सोमकुंवर | Updated: May 11, 2022 19:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को दूसरे ग्लोबल कोविड वर्चुअल समिट में भाग लेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर पीएम मोदी इस समिट में हिस्सा लेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे ग्लोबल कोविड वर्चुअल समिट में भाग लेंगे पीएम मोदीभारत-उज्बेकिस्तान के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की पहलभारत में राहत लेकिन चीन में आफत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को दूसरे ग्लोबल कोविड वर्चुअल समिट में भाग लेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर पीएम मोदी इस समिट में हिस्सा लेंगे. ग्लोबल कोविड वर्चुअल समिट के उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी महामारी के बाद की स्थिति से निपटना और तैयारियों को प्राथमिकता' (Preventing Pandemic Fatigue and Prioritizing Preparedness) विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे, भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 21 सितंबर 2021 को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित पहले ग्लोबल कोविड वर्चुअल समिट में भी भाग लिया था.

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की पहल

वहीं दूसरी ओर भारत-उज्बेकिस्तान फॉरेन आफिस कनस्लटेशन के 15वें दौर की वार्ता मंगलवार को दिल्ली में आयोजित की गई. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि ये वार्ता विशेष रूप से भारत और उज्बेकिस्तान के बीच अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग और संपर्क बढ़ाने के कदमों पर केंद्रित थी.

भारत में राहत लेकिन चीन में आफत

भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में 2,897 नए कोविड मामले सामने आए हैं जबकि 2,986 रिकवरी और संक्रमित लोगों में 54 मौतें दर्ज़ की गई. वहीं देश में कुल सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 19,494 पहुंच गई हैं. अगर देश में कोरोना के दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करे तो यह आंकड़ा 0.61% है. इन आंकड़ों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिलहाल भारत में कोरोना को लेकर हालत काबू में है. लेकिन अब भी दुनिया के अन्य देशों विशेषकर चीन से कोविड को लेकर जिस तरह की खबरें सामने आ रही है उससे खतरा पूरी तरह टला नहीं है. 

चीन के कई शहरों में कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है पिछले कुछ दिनों में चीन के कई बड़े शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन का भी सहारा लिया जा चुका है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियानरेंद्र मोदीजो बाइडनभारतअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र