लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ की शुरुआत

By निखिल वर्मा | Updated: June 26, 2020 05:17 IST

कोरोना वायरस महामारी संकट में सबसे ज्यादा दिक्कत प्रवासी मजदूरों को हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में करीब 30 लाख प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटे हैंमजदूरों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने आभा-आत्मनिर्भर भारत’ मोबाइल ऐप बनाया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ की शुरुआत करेंगे। यह रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय उद्यम को बढ़ावा देने तथा औद्योगिक संगठनों के साथ साझेदारी करने पर केंद्रित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र और राज्य सरकार के कार्यक्रमों को आपस में जोड़ने के लिए ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ की परिकल्पना की है जिसमें उद्योगों और अन्य संगठनों के साथ भी साझेदारी की जाएगी।

सरकारी बयान के अनुसार कोविड-19 महामारी का श्रमबल, खासकर प्रवासी मजदूरों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इसमें कहा गया कि कोविड-19 से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए प्रवासी और ग्रामीण मजदूरों को आधारभूत सुविधाएं तथा आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि लगभग 30 लाख प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश में अपने घरों को लौटे हैं। राज्य के 31 जिलों में ही 25 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर लौटे हैं। पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह योजना की डिजिटल शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के छह जिलों के ग्रामीणों से भी बात करेंगे। राज्य के सभी जिलों के गांव सहज सेवा केंद्रों और कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल लेंगे। 

श्रमिकों के लिए बना ऐप

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मोबाइल ऐप ‘आभा-आत्मनिर्भर भारत’ और ‘रोजगार जंक्शन पोर्टल’ व ‘सेवा मित्र’ पर अन्य राज्यों से वापस आये श्रमिकों व कामगारों सहित राज्य के सभी श्रमिकों व कामगारों के पंजीकरण की व्यवस्था होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के युवाओं, श्रमिकों, कामगारों के सेवायोजन, रोजगार तथा स्वतःरोजगार आदि के लिए एकीकृत व्यवस्था विकसित की जाए। उन्होंने कहा कि ऐप व पोर्टल में अन्य राज्यों से वापस आये श्रमिकों व कामगारों सहित राज्य के सभी श्रमिकों व कामगारों के पंजीकरण की व्यवस्था होनी चाहिए। 

‘आभा-आत्मनिर्भर भारत’ मोबाइल ऐप का प्रस्तुतीकरण करते हुए अपर मुख्य सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास एस राधा चौहान ने बताया कि ऐप में स्किल मैपिंग की सुविधा के साथ ही, श्रमिक/कामगार के लिए प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण की सुविधा भी है।

टॅग्स :प्रवासी मजदूरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप