लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ का करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री शिंदे ने दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2023 20:19 IST

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई के सेवरी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा क्षेत्र के बीच 21.8 किलोमीटर लंबे पुल के उद्घाटन के बाद यात्रा में केवल 15-20 का समय लगेगा जिसमें अभी दो घंटे का समय लगता है। 

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे ने कहा कि पीएम मोदी 12 जनवरी को देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’का उद्घाटन करेंगे मुंबई के सेवरी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा क्षेत्र के बीच 21.8 किलोमीटर का है लंबा पुलमुख्यमंत्री के मुताबिक, इस पुल से इससे जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास संभव हो सकेगा

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ (एमटीएचएल) का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई के सेवरी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा क्षेत्र के बीच 21.8 किलोमीटर लंबे पुल के उद्घाटन के बाद यात्रा में केवल 15-20 का समय लगेगा जिसमें अभी दो घंटे का समय लगता है। 

शिंदे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को एमटीएचएल का उद्घाटन करेंगे। इस पुल से इससे जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास संभव हो सकेगा।’’ अधिकारियों के अनुसार, एमटीएचएल मुख्य मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जो राज्य के दो सबसे बड़े शहरों को जोड़ता है। छह लेन वाले इस पुल का 16.5 किलोमीटर लंबा हिस्सा समुद्र के ऊपर है, जबकि 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन पर है।

खबर - भाषा एजेंसी

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए