लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवी मंदिर के लिये 19 मई को वैकल्पिक मार्ग का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

By भाषा | Updated: May 9, 2018 05:14 IST

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के लिये बढ़ती तीर्थयात्रा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने फरवरी 2011 में राज्यपाल वोहरा को तीर्थयात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए बाणगंगा और अर्धकुंवारी के बीच वैकल्पिक मार्ग बनाने का प्रस्ताव दिया था। 

Open in App

जम्मू, 9 मईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर के लिये सात किलोमीटर लंबे वैकल्पिक ताराकोट मार्ग का अगले सप्ताह औपचारिक तौर पर उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड : एसएमवीडीएसबी : के अध्यक्ष तथा राज्यपाल एन एन वोहरा के अनुरोध पर प्रधानमंत्री ने 19 मई को ताराकोट मार्ग का औपचारिक उद्घाटन करने के लिये सहमति दे दी है।' 

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के लिये बढ़ती तीर्थयात्रा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने फरवरी 2011 में राज्यपाल वोहरा को तीर्थयात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए बाणगंगा और अर्धकुंवारी के बीच वैकल्पिक मार्ग बनाने का प्रस्ताव दिया था। 

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला ने कहा कि नये मार्ग को तीर्थयात्रियों के लिये 13 मई की सुबह से खोल दिया जाएगा। बाणगंगा से अर्धकुंवारी तक 6 किलोमीटर का ट्रैक और कटरा से भवन तक एक टट्टू मुक्त मार्ग प्रदान करता हैं जो विशेष रूप से तीर्थ यात्रियों द्वारा उपयोग किया जाता है। वैकल्पिक 7 किमी का ट्रैक जो 6 मीटर चौड़ा है। इसमें आरामदायक ढाल है, और बहुत आकर्षक सुविधाएं हैं। 

तारकोट मार्ग पैदल तीर्थयात्रियों को एक स्वच्छ और सुंदर मार्ग प्रदान करता है जिसमें 2 भोजानालय, 4 व्यू प्वाईंट और 7 शौचालय ब्लॉक हैं। बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुविधा और विशेष रूप से विकलांग लोगों के लिए शौचालय ब्लॉक प्रदान किए गए हैं। 24X7 आधार पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, दवाइयों और उपकरणों से सुसज्जित एक चिकित्सा इकाई की स्थापना की गई है। पूरा ट्रैक रैंप प्रकार के डिजाइन पर आधारित है और इंटरलॉकिंग एंटीस्किड टाइल्स के साथ चलने को आसान बनाता है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए