लाइव न्यूज़ :

भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री आज करेंगे ऑनलाइन शिखर वार्ता, कई करार होने की संभावना

By भाषा | Updated: June 4, 2020 05:41 IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय बातचीतः भारत और ऑस्ट्रेलिया के यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री मोदी किसी विदेशी नेता के साथ ऑनलाइन माध्यम से “द्विपक्षीय” शिखर वार्ता कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन बृहस्पतिवार को ऑनलाइन माध्यम से शिखर वार्ता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच अन्य समझौतों समेत एक दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने से संबंधित करार होने की आशा है। 

नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों की समीक्षा और व्यापार और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन बृहस्पतिवार को ऑनलाइन माध्यम से शिखर वार्ता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच अन्य समझौतों समेत एक दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने से संबंधित करार होने की आशा है। 

यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री मोदी किसी विदेशी नेता के साथ ऑनलाइन माध्यम से “द्विपक्षीय” शिखर वार्ता कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “यह ऑनलाइन शिखर वार्ता भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों में वृद्धि के परिप्रेक्ष्य में दोनों नेताओं के लिए इसकी वृहद संरचना की समीक्षा करने का अवसर होगा। इसके अलावा दोनों देशों के द्वारा कोविड-19 से मुकाबले के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा करने का अवसर होगा।” 

वक्तव्य में कहा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच “गर्मजोशी से भरे हुए और दोस्ताना” संबंध हैं, जिनमें तेजी से प्रगति हो रही है। गत डेढ़ वर्षों में दोनों प्रधानमंत्री बहुपक्षीय बैठकों के दौरान चार बार मिल चुके हैं। दोनों देशों के बीच संबंधों का स्तर 2009 में बढ़कर “रणनीतिक साझेदार” का हो गया था। तभी से दोनों देशों ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार दिया है। 

ऑस्ट्रेलिया द्वारा विदेश नीति पर 2017 में प्रकाशित श्वेत पत्र में भारत को “हिन्द महासागर के देशों में विशिष्ट सामुद्रिक शक्ति” और “ऑस्ट्रेलिया का अग्रणी साझेदार” बताया गया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह