लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी आज देश के किसानों को 35 किस्म की फसलें करेंगे समर्पित, किसानों से करेंगे संवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2021 09:42 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण कृषि प्रोग्राम में देश के किसानों को 35 प्रकार की विशेष फसलों की सौगात देंगे। इसके साथ ही वे रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के नव निर्मित कैंपस का उद्घाटन करेंगे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के किसानों को 35 विशेष किस्म की फसलों की सौगात देने वाले हैं। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने अपने ट्विटर के माध्यम से दी है। पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के नव निर्मित कैंपस का उद्घाटन करेंगे। फसलों की ये विशेष किस्में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने विकसित की हैं। इन फसलों का उद्देश्य न केवल पैदावार बढ़ाने बल्कि जलवायु परिवर्तन और कुपोषण की दोहरी चुनौतियों से निपटना है। 

पीएम मोदी ने कहा मैं मेहनती किसानों से बात करने के लिए उत्सुक हूं 

पीएम मोदी आज देश के कृषि विश्वविद्यालयों को हरित परिसर पुरस्कार प्रदान करेंगे। पीएम मोदी उन किसानों से भी संवाद करेंगे जिन्होंने कृषि में नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। भारतीय प्रधानमंत्री अपने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से बताया कि यह प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करेगा कि जलवायु परिवर्तन और कुपोषण को कम करने के लिए विशेष गुणों वाली फसलों की किस्मों को आईसीएआर द्वारा विकसित किया गया है। मैं मेहनती किसानों के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।

विशेष गुणों वाली फसलों को किया गया है विकसित

बताया जा रहा है कि इन फसलों में चने की ऐसी एक फसल भी होगी जो आसानी से सूखे की मार झेल सकती है। इसके अलावा पैदावार बढ़ाने के लिए और रोग प्रतिरोधी वाली अरहर और चावल की किस्म को विकसित किया गया है। इसके अलावा बाजरा, मक्का, कुट्टू जैसी फसलों की अलग वैरायटी भी शामिल हैं।

बदलते मौसम और मानसून की अनिश्चतता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ये सौगात आने वाले दिनों में देश को खाद्यान्न संकट से बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPrime Minister's OfficeFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील