लाइव न्यूज़ :

कैमरामैन हुआ बेहोश तो पीएम मोदी ने रोका भाषण और बुलवा ली एम्बुलेंस, देखें Video

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 30, 2019 18:22 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी के कारण मकानों की कीमतों में कमी आई और आकांक्षी युवाओं के लिए किफायती दरों पर अपना मकान खरीदना संभव हो सका।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीगुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के विस्तार की आधारशिला रखने के बाद यहां एक सभा को भी संबोधित किया। इसी सभा के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। असल में जब पीएण मोदी यहां भाषण दे रहे थे तभी एक कैमरामैन वहां बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद पीएम मोदी ने फौरन स्पीच बीच में ही रोक दिया। इसके बाद आनन-फानन में फौरन पीएम मोदी ने अधिकारियों को एम्बुलेंस बुलाने के लिए कहा। 

ये वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी पोस्ट किया है। बता दें कि कैमरामैन का नाम किशन रमोलिया था। जो अचानक बेहोश होकर गिर गया था। कुछ ही मिनट में एम्बुलेंस आ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। ये सारी प्रक्रिया तक पीएम मोदी ने अपना भाषण बंद ही रखा था। कैमरामैन जब अस्पताल पहुंच गया तब जाकर पीएम मोदी ने अपना स्पीच शुरू किया। पीएम मोदी के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। 

पीएम मोदी ने यहां सुरत के निवासियो को इंटरनेश्नल रिपोर्ट का हवाला देते बताया, आने वाले 10-15 सालों में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहर भारत के होंगे। जिसमें उन 10 शहरों की लिस्ट में टॉप पर सूरत शहर होगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी के कारण मकानों की कीमतों में कमी आई और आकांक्षी युवाओं के लिए किफायती दरों पर अपना मकान खरीदना संभव हो सका।

मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने अब तक जितने काम किए हैं, यदि उतने काम पिछली सरकार को करने होते तो उसे ‘‘और 25 साल’’ का वक्त लग गया होता।

सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के विस्तार की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मुझसे पूछा गया कि नोटबंदी के फैसले से क्या फायदा हुआ। यह तो आपको युवाओं से पूछना चाहिए, जो इस फैसले के बाद किफायती दरों पर रिहायशी मकान खरीद सके। रियल एस्टेट क्षेत्र में काला धन रखा जाता था, लेकिन नोटबंदी और ‘रेरा’ (रियल एस्टेट नियामक अधिकरण) जैसे फैसलों से हमने इस पर लगाम लगाई।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातवायरल वीडियोभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो