लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने ऋषभ पंत की मां से की बात, क्रिकेटर के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 30, 2022 20:17 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से बात की और उनसे उनके बेटे का हालचाल पूछा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से बात कीपीएम मोदी ने पंत की मां से क्रिकेटर के हालचाल के बारे में पूछापंत उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इससे पहले पीएम मोदी ने पंत के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।"

बता दें कि ऋषभ पंत उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिये रूड़की जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि 25 वर्ष के पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। दुर्घटना उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सुबह करीब 5:30 पर हुई। 

हरिद्वार पुलिस के सीनियर अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि पंत को झपकी आ गई थी और उनकी मर्सीडीज बेंज कार ने डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। वहां से गुजर रही हरियाणा रोडवेज की एक बस के ड्राइवर और बाकी स्टाफ ने उन्हें जलती हुई कार में से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह से खाक हो गई। 

आपात ईकाई में पंत का इलाज करने वाले डॉक्टर सुशील नागर ने बताया है कि पंत को सिर पर और घुटने में चोटें आई है और इसकी आगे जांच करनी होगी। उन्होंने कहा, "जब उन्हें हमारे अस्पताल लाया गया तब वह पूरी तरह से होश में थे और मैंने उनसे बात भी की। वह घर जाकर अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे। उनके सिर में चोट लगी है लेकिन मैंने टांके नहीं लगाये।" 

उन्होंने आगे कहा, "मैंने उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाने को कहा जहां प्लास्टिक सर्जन उन्हें देख सके। एक्स रे में पता चला है कि कोई हड्डी नहीं टूटी है। दाहिने घुटने में चोट है और वह कितनी गंभीर है, इसका पता एमआरआई या आगे जांच से चलेगा।" डॉक्टर नागर ने कहा कि पंत की पीठ पर बड़ा घाव है और सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वाइरल हुई है, वह आग से जलने की चोट नहीं है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ऋषभ पंतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया