लाइव न्यूज़ :

हमारा पीएम का कार्यक्रम बाधित करने का इरादा नहीं था, प्रधानमंत्री मोदी की सूरक्षा चूक को लेकर किसान संगठन ने जारी किया बयान

By अनिल शर्मा | Updated: January 7, 2022 07:38 IST

पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बाधा डालने के इरादे से किसान संगठनों का विरोध करने का कोई कार्यक्रम नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पीएम मोदी की सूरक्षा में हुई चूक को लेकर बयान जारी किया हैएसकेएम ने कहा, कार्यक्रम में बाधा डालने के इरादे से किसान संगठनों का विरोध करने का कोई कार्यक्रम नहीं था

चंडीगढः संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने गुरुवार को कहा कि पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बाधा डालने के इरादे से किसान संगठनों का विरोध करने का कोई कार्यक्रम नहीं था।

एक “बड़ी सुरक्षा चूक” में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बुधवार को फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकेबंदी के कारण एक फ्लाईओवर पर फंस गया था, जिसके बाद वह एक रैली सहित किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना पंजाब से लौट गए।

विभिन्न किसान संगठनों का साझा मंच संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि उससे जुड़े दस किसान संगठनों ने लखीमपुर कांड को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की गिरफ्तारी और प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर अन्य बकाया मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध की घोषणा की थी। एसकेएम ने एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री के दौरे को रोकने या उनके दौरे में बाधा डालने का कोई कार्यक्रम नहीं था।”

वहीं, बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने भी पीएम को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब पीएम पंजाब आ रहे थे तो उन्होंने सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम किए थे? उसके बचने की खबर से साफ हो जाता है कि यह एक स्टंट था। यह जनता की सहानुभूति हासिल करने का सस्ता तरीका खोजने की कोशिश थी।

टॅग्स :Kisan Morchaपंजाबकिसान आंदोलनfarmers protest
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला