लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा- भारत का दूध उत्पादन दुनिया में सर्वाधिक, गेहूं और चावल से भी ज्यादा

By रुस्तम राणा | Updated: April 19, 2022 15:55 IST

प्रधानमंत्री ने कहा, आज, भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है। जब करोड़ों किसानों की आजीविका दूध पर निर्भर करती है, तो भारत सालाना 8.5 लाख करोड़ रुपये का दूध पैदा करता है। 

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने नए डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का किया उद्घाटनसाथ ही जैविक खाद और बायोगैस संयंत्र को भी राष्ट्र को किया समर्पित

गांधीनगर: भारत का दूध उत्पादन दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसने गेंहू और चावल को भी पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी ने मंगलवार को ये कहा कि भारत सालाना 8.5 लाख करोड़ रुपये के दूध का उत्पादन करता है, जो गेहूं और चावल के कारोबार से अधिक है, जिसमें छोटे किसान डेयरी क्षेत्र के सबसे बड़े लाभार्थी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, आज, भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है। जब करोड़ों किसानों की आजीविका दूध पर निर्भर करती है, तो भारत सालाना 8.5 लाख करोड़ रुपये का दूध पैदा करता है, जिस पर बड़े अर्थशास्त्रियों सहित कई लोग ध्यान नहीं देते हैं। 

नए डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने बनासकांठा जिले के दियोदर में एक नए डेयरी परिसर और बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया। बनास डेयरी के नए डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का उद्देश्य स्थानीय किसानों को सशक्त बनाना और क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

को-ऑपरेटिव आंदोलन को बताया आत्मनिर्भर भारत की ताकत

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, भारत में गांव की अर्थव्यवस्था को, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण को कैसे बल दिया जा सकता है, को-ऑपरेटिव मूवमेंट यानि सहकार कैसे आत्मनिर्भर भारत अभियान को ताकत दे सकता है, ये सबकुछ यहां प्रत्यक्ष अनुभव किया जा सकता है।

महिलाओं की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा - बनासकांठा की पशुपालक माताओं-बहनों को नमन, जो अपने बच्चों की तरह पशुओं की देखभाल करती हैं। यहां तक कि वे उनकी देखभाल के चलते दूर हो रहे शादी-प्रसंगों तक में नहीं जाती हैं। 

जैविक खाद और बायोगैस संयंत्र को भी राष्ट्र को किया समर्पित

प्रधानमंत्री ने बनास सामुदायिक रेडियो स्टेशन और पालनपुर में पनीर उत्पादों और मट्ठा पाउडर के उत्पादन के लिए विस्तारित सुविधाओं और दामा में स्थापित जैविक खाद और बायोगैस संयंत्र को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

साथ ही उन्होंने कहा, आज यहां एक बायो-सीएनजी प्लांट का लोकार्पण किया गया है और 4 गोबर गैस प्लांट्स का शिलान्यास हुआ है। ऐसे अनेक प्लांट्स बनास डेयरी देशभर में लगाने जा रही है। ये कचरे से कंचन के सरकार के अभियान को मदद करने वाला है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील