लाइव न्यूज़ :

Video: जब पीएम मोदी ने कहा, राहुल गांधी मेरे माता-पिता पर दया मत कीजिए, अगर उन्होंने देश को बर्बाद किया है तो बताइए?

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 17, 2019 16:34 IST

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, 'आपके (राहुल गांधी) माता-पिता पर न मुझे कुछ कहने का अधिकार है और न इस देश के नागरिक का अधिकार है।'

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, गांधी परिवार के चार पीढ़ी प्रधानमंत्री के पद पर रहे हैं, तो देश का उनपर बोलने का हक है।राहुल गांधी आप मेरे माता-पिता पर बिल्कुल भी दया नहीं कीजिए: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सलाह दी है कि वो उनके माता-पिता पर दया ना करें। पीएम मोदी ने तंज करते हुए कहा है, राहुल गांधी आप मेरे माता-पिता पर बिल्कुल भी दया नहीं कीजिए, अगर उन्होंने देश को बर्बाद किया है तो आप उनके खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कीजिए और देश की जनता को बताइए कि मेरे माता-पिता पर आपका क्या आरोप है।'

 पीएम मोदी से रिपोर्टर ने जब पूछा कि राहुल गांधी का कहना है कि पीएम मोदी और बीजेपी को मेरे परिवार के बारे में जो बोलना हैं बोलने दीजिए लेकिन कांग्रेस पार्टी और मैं उनके(मोदी ) माता-पिता बारे में कुछ नहीं कहूंगा। इस सवाल के जवाब में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, अगर राहुल गांधी मेरे माता-पिता के बारे में कुछ बोलना चाहते हैं या कुछ आरोप लगाना चाहते हैं तो आप बोलिए। आप बिल्कुल भी पीएम मोदी पर दया मत दिखाइए। 

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, 'आपके (राहुल गांधी) माता-पिता पर न मुझे कुछ कहने का अधिकार है और न इस देश के नागरिक का अधिकार है। लेकिन इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री के संबंध में, इस देश के राज परिवार के संबंध में, सार्वजनिक जीवन जीने वाले लोगों को देश में चर्चा करने का हक है।'

पीएम मोदी ने कहा, गांधी परिवार के चार पीढ़ी प्रधानमंत्री के पद पर रहे हैं, तो देश का उनपर बोलने का हक है। पीएम मोदी ने कहा, राहुल गांधी, आप कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं, आपको 4-5 पीढ़ी का सार्वजनिक राजनीतिक जीवन का अनुभव है। मैं आज सार्वजनिक रूप से आपसे निवेदन करता हूं कि मेरे माता-पिता ने कुछ भी गलत किया हो तो आकर बताइये। मुझ पर दया करने की कोई जरूरत नहीं है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप