लाइव न्यूज़ :

गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी- गीता प्रेस सिर्फ एक प्रिंटिंग प्रेस नहीं बल्कि करोड़ों लोगों का मंदिर है

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 7, 2023 16:27 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस विश्व का इकलौता ऐसा प्रिंटिंग प्रेस है, जो सिर्फ एक संस्था नहीं है बल्कि, एक जीवंत आस्था है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि गीता प्रेस विश्व का इकलौता ऐसा प्रिंटिंग प्रेस है, जो सिर्फ एक संस्था नहीं है बल्कि, एक जीवंत आस्था है।उन्होंने ये भी कहा कि इस बार का मेरा गोरखपुर का दौरा विकास भी-विरासत भी की नीति का अद्भुत उदाहरण है।

गोरखपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस विश्व का इकलौता ऐसा प्रिंटिंग प्रेस है, जो सिर्फ एक संस्था नहीं है बल्कि, एक जीवंत आस्था है। गीता प्रेस सिर्फ एक प्रिंटिंग प्रेस नहीं बल्कि करोड़ों लोगों का मंदिर है...प्रेस के नाम में भी गीता है और काम में भी गीता है।

पीएम मोदी ने कहा, "1923 में गीता प्रेस के रूप में जो आध्यात्मिक रोशनी यहां प्रकाशित हुई, आज उसकी रोशनी पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर रही है...100 साल पहले औपनिवेशिक ताकतों ने भारत का शोषण किया...हमारे गुरुकुल नष्ट कर दिए गए। जब हमारी प्रिंटिंग प्रेस अपनी उच्च लागत के कारण प्रत्येक नागरिक तक नहीं पहुंच पा रही थी...गीता प्रेस मार्गदर्शक शक्ति बनी...हम सभी इस संगठन के शताब्दी समारोह के साक्षी बनने के लिए भाग्यशाली हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "गीता प्रेस भी इस बात का प्रमाण है कि जब आपके उद्देश्य शुद्ध हों, आपके मूल्य शुद्ध हों तो सफलता आपका पर्याय बन जाती है। आज भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है...यह समय गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर अपनी विरासत पर गर्व करने का है।" उन्होंने ये भी कहा कि इस बार का मेरा गोरखपुर का दौरा विकास भी-विरासत भी की नीति का अद्भुत उदाहरण है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप