लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बोले पीएम मोदी- छोटे शहर भी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ें, ऐसी सोच कांग्रेस की थी ही नहीं

By शिवेंद्र राय | Updated: February 27, 2023 14:38 IST

इस साल मई में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होना है। अभी यहां भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। भाजपा अब चुनावी मोड में है। इसी क्रम में कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 27 फरवरी को शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन कियाइस साल मई में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होना है

बेंगलुरू: कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 27 फरवरी को शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। शिवमोगा एयरपोर्ट को क्षेत्र के जवानों के सपनों की नई उड़ान का अभियान बताते हुए प्रदानमंत्री ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा कहा कि पहले जब कर्नाटक के विकास की चर्चा होती थी तो ये बड़े शहरों तक ही सीमित रहती थी लेकिन हमारी सरकार विकास को कर्नाटक के गांवों तक भी पहुंचाया है।

प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर कहा, "छोटे शहर भी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ें, ऐसी सोच कांग्रेस की थी ही नहीं। आज देश के अनेक छोटे शहरों के पास आधुनिक हवाई अड्डे हैं। आप कल्पना कर सकते हैं कि भाजपा सरकार के काम करने की रफ्तार क्या है। कांग्रेस के राज में 'एयर इंडिया' की पहचान घोटालों के लिए होती थी। घाटे वाले बिजनेस मॉडल के रूप में होती थी लेकिन आज 'एअर इंडिया' भारत के नए सामर्थ्य के रूप में विश्व में नई ऊंचाई, नई उड़ान भर रहा है। आज भारत के एविएशन सेक्टर का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। वो दिन दूर नहीं जब भारत के नागरिक 'मेड इन इंडिया' वाले विमान में सफर करेंगे।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,  "आज शिवमोगा और इस क्षेत्र की माताओं-बहनों के जीवन को आसान बनाने के लिए भी एक बड़ा अभियान चल रहा है। ये अभियान है 'हर घर नल से जल' पहुंचाने का। बीजेपी की सरकार गांव-गरीब और किसान की सरकार है, बीजेपी की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार है। बीजेपी की सरकार माताओं-बहनों के स्वाभिमान, माताओं-बहनों के लिए अवसर और माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के रास्ते पर चलने वाली सरकार है।"

इस दौरान प्रधानमंत्री ने मंच पर मौजूद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि इस साल मई में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होना है। अभी यहां भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। हालंकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है। राहुल गांधी ने यहां 20 दिन तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। भाजपा ने पहले बीएस येदियुरप्पा को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन 2021 में भाजपा नेतृत्व ने उनकी जगह बसवराज बोम्मई को सीएम बना दिया। अब बीजेपी के सामने सत्ता में वापसी करने की चुनौती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटककांग्रेसबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज